newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab Gazab News: जानिए दुनिया की उन खतरनाक झीलों के बारे में, जहां जाने पर जा सकती है जान

Ajab Gazab News: आज हम आपको कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी खतरनाक हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो झीलें जहां जाने पर जरा-सी चूक आपकी जान पर खतरा पैदा कर सकती है।  

नई दिल्ली। दुनिया रहस्यों और अद्भुत घटनाओं से भरी पड़ी है। यहां ऐसी भी कई जगहें हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं होता। कहीं खतरनाक पहाड़ मिलते हैं तो कहीं भयानक जंगल। इन जगहों पर हमेशा जान का खतरा बना रहता है, जरा सी चूक हुई, तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। लेकिन ये भी है कि ये जगहें खूबसूरत भी काफी होती हैं और ऐसी जगहों को देखने से कई लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं और ये हिम्मती लोग उनकी यात्रा पर निकल पड़ते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी खतरनाक हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो झीलें जहां जाने पर जरा-सी चूक आपकी जान पर खतरा पैदा कर सकती है।

विस्फोटक झील, कीवू

इस झील के पानी में कार्बनडाई ऑक्साइड की बड़ी-बड़ी परतें हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में मीथेन गैस भी पाई जाती है। ऐसे में झील के पास हल्का-सा भी भूकंप आने पर इसमें विस्फोट हो सकता है।

रूपकुंड झील, हिमालय

साल 1942 में ब्रिटिश आर्मी ने इस झील में करीब दो सौ लोगों के अवशेष पाए थे, जिनकी रहस्यात्मक तरीके से मौत हो गई थी। 11वीं सदी तक लोगों को इस झील के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी प्राप्त होने के बाद इस झील में तैरने की मनाही हो गई।

मिशिगन झील, यूएसए

इस झील के विषय में कहा जाता है कि एक समय में इस झील के पास हानिकारक गैसों का बादल छा गया था और उसके आस-पास के सभी जीवों की मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि झील के नीचे मौजूद ज्वालामुखी के कारण भारी मात्रा में कार्बनडाई-ऑक्साइड पानी में मिल गई। इसका विषाक्त पानी बादल के रूप में परिवर्तित होकर चारो ओर छा गया।

उबलती झील, डोमिनिका

इस झील के पास ज्वालामुखी का क्रेटर होने की वजह से ये झील हर वक्त 92 डिग्री सेल्सियस के तापमान तक  गर्म रहती है। इसके अलावा इंडोनेशिया में स्थित कावाह इजेन अम्लीय झील दुनिया की सबसे ज्यादा अम्लीय झील है, जिसका तापमान हर वक्त 200 डिग्री सेल्सियस रहता है।