newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और पंजाब CM भगवंत मान का ‘कॉमेडी कनेक्शन’

Punjab: सिद्धू अभी कल तक पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे। कॉमेडी शो में बतौर जज सिद्धू ने भगवंत मान को फेल कर बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने सिद्धू और उनकी कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

नई दिल्ली। चंडीगढ़ और कीव। आप सोच रहे होंगे कि हम इन दोनों जगहों के नाम आखिर एक साथ क्यों लिख रहे हैं। इसकी वजह दो सरकारों के मुखिया हैं। जी हां। एक तरफ चंडीगढ़ में भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ ली है। वहीं, हजारों किलोमीटर दूर यूक्रेन की राजधानी में वोलोदिमिर जेलेंस्की रहते हैं। वो वहां के राष्ट्रपति हैं। अब आप फिर सोच में पड़ गए! सोचना बंद कीजिए, क्योंकि इन दोनों के नाम हम यूं ही आपको नहीं बता रहे हैं। दोनों का एक कनेक्शन है। भगवंत मान के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि वो सियासत में आने से पहले कॉमेडियन हुआ करते थे। कॉमेडी शो में अपने चुटकुलों से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया। उस शो के जज हुआ करते थे नवजोत सिंह सिद्धू।

bhagwant man

सिद्धू अभी कल तक पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे। कॉमेडी शो में बतौर जज सिद्धू ने भगवंत मान को फेल कर बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने सिद्धू और उनकी कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब आप फिर सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर इसमें नई बात क्या है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलिंस्की और मान के बीच संबंध होने की जो बात कही थी, वो कहां गुम हो गई?

चलिए, इसकी जानकारी भी आपको देते हैं। भगवंत मान और जेलिंस्की में हम इसलिए समानता बता रहे हैं, क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति भी सियासत में आने और देश का प्रमुख बनने से पहले कॉमेडी ही करते थे। जी हां। सच है कि जेलिंस्की तमाम कॉमेडी शो भी कर चुके थे और यूक्रेनी फिल्मों में भी कॉमेडियन का रोल भी निभा चुके हैं। तो मान को आप अब जेलिंस्की भी मान सकते हैं और जेलिंस्की को मान भी। च्वॉइस आपकी है।