newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र पंचायत चुनावों के नतीजे आने शुरू, BJP बड़े उलटफेर की तरफ, शिवसेना से निकली आगे

Maharashtra Panchayat Election: गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र(Maharashtra) के 34 जिलों में 12,711 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। वहीं 15 जनवरी को लगभग आधे या 12,711 ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे।

नई दिल्ली। सोमवार को महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनावों के वोटों की गिनती शुरू हुई। माना जा रहा है कि इसका फाइनल परिणाम शाम तक आ जाएगा। शुरुआती गिनती में महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज शिवसेना भारतीय जनता पार्टी से आगे नजर आ रही थी लेकिन थोड़े समय बाद इस तस्वीर में बड़ा बदलाव हो गया। बता दें कि इस चुनाव को लेकर हो रही वोटों की गिनती में अब भाजपा भी शिवसेना को बराबर टक्कर देती नजर आ रही है। सामने आ रहे रूझानों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस प्रमुख स्थान पर हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के 34 जिलों में 12,711 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। वहीं 15 जनवरी को लगभग आधे या 12,711 ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। इसके अलावा 20 जनवरी को गढ़चिरौली की 162 पंचायतों में मतदान होंगे। इसको लेकर आयोग ने जानकारी दी है कि नक्सल प्रभावित जिला गढ़चिरौली की छह तालुकाओं की 162 ग्राम पंचायतों में मतदान 20 जनवरी को होगा।

bjp shivsena

वहीं महाराष्ट्र के ग्राम पंचायतों के सामने आ रहे नतीजों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने NCP नेता एकनाथ खडसे के पैतृक गांव कोथली में 11 में से 6 पंचायतों में जीत हासिल की, इन्होंने कुछ महीने पहले भाजपा को हराया था।

BJP shivsena Flag

वहीं खबर लिखे जाने तक 646 सीटों के साथ भाजपा सबसे आगे निकल गई है। वहीं शिवसेना 435 पर है, कांग्रेस 331 पर। बता दें कि अब तक 2373 पंचायतों के परिणाम आ चुके हैं।

अपडेट-

सामने आ रहे परिणामों में कांग्रेस को चंद्रपुर के मोरवा में जीत मिली है। वहीं चंद्रपुर जिले में मोरवा गांव की सभी नौ ग्राम पंचायतें कांग्रेस और उसके सहयोगियों के पास चली गई हैं।

कनकवली में सत्ताधारी शिवसेना आगे चल रही है, सिंधुदुर्ग की कनकवली तालुका में, शिवसेना ने तीन में से दो ग्राम पंचायतों में जीत हासिल की है, जबकि शेष में भाजपा ने जीत हासिल की है।

कल्याण की खोनी ग्राम पंचायत में महा विकास अघाड़ी आगे निकलती दिखाई दे रही है। कल्याण के खोनी ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पछाड़ते हुए महा विकास अघाड़ी आगे बढ़ गई  है।

वहीं नासिक की सैय्यद पिंपरी ग्राम पंचायत में कांग्रेस आगे- नासिक की सैय्यद पिंपरी ग्राम पंचायत में 17 सीटों में से छह के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं। सभी छह सीटों पर कांग्रेस के ग्राम सभा पैनल विजयी।

बता दें कि नागपुर के काटोल में एनसीपी आगे चल रही है , महाराष्ट्र के काटोल तालुका में, एनसीपी ने सभी तीन ग्राम पंचायतों को जीत लिया है।