newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi AIIMS Malware Attack: दिल्ली एम्स पर हुआ मैलवेयर अटैक, साइबर टीम की सक्रियता से निष्क्रिय हुआ हमला, सेवाएं हुई बहाल

Delhi AIIMS Malware Attack: ट्वीट में साइबर हमले की बात कही गई है, जिसके चलते एम्स के सर्वर डाउन हो गए थे। लेकिन इस साइबर हमले को हैंडल करते हुए विफल कर दिया गया है। इसके साथ ही एम्स के डाटा पर जो भी खतरा हो सकता था उसको टाल दिया गया है। बता दें कि हॉस्पिटल के सर्वर पर ये मैलवेयर अटैक करीब 2:50 बजे किया गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली के जाने माने अस्पताल एम्स में एक बड़ा साइबर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार AIIMS के सर्वर में आज तकनीकी खराबी आने के कारण सर्वर डाउन हो गया था। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (AIIMS) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई। ट्वीट में साइबर हमले की बात कही गई है, जिसके चलते एम्स के सर्वर डाउन हो गए थे। लेकिन इस साइबर हमले को हैंडल करते हुए विफल कर दिया गया है। इसके साथ ही एम्स के डाटा पर जो भी खतरा हो सकता था उसको टाल दिया गया है। बता दें कि हॉस्पिटल के सर्वर पर ये मैलवेयर अटैक करीब 2:50 बजे किया गया था।