newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kumar Vishwas on Kejriwal: कुमार विश्वास के वीडियो पर बोले सिरसा, ईस्ट इंडिया कंपनी की किताब पढ़ केजरीवाल आए पंजाब

Kumar Vishwas on Kejriwal: इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कुमार विश्वास एक वक्त में अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र थे उन्होंने खुलासा किया कि केजरीवाल ने जिस तरह से पंजाब को लेकर अपनी राय रखी है। उसपर मैं बस पंजाब निवासियों से कहना चाहता हूं कि केजरीवाल ईस्ट इंडिया कंपनी के तरीके से और उसी की किताब को पढ़कर पंजाब आये हैं।

नई दिल्ली। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है, इससे पहले कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास (Poet & former AAP leader Kumar Vishwas) के एक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खुलासे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कुमार विश्वास ने जिस तरह केजरीवाल पर आरोप लगाया है उसपर अब भाजपा भी केजरीवाल पर निशाना साध रही है। दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, एक दिन, केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि, वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे।

इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कुमार विश्वास एक वक्त में अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र थे उन्होंने खुलासा किया कि केजरीवाल ने जिस तरह से पंजाब को लेकर अपनी राय रखी है। उसपर मैं बस पंजाब निवासियों से कहना चाहता हूं कि केजरीवाल ईस्ट इंडिया कंपनी के तरीके से और उसी की किताब को पढ़कर पंजाब आये हैं। किस तरह से लोभ लालच देना है, लोगों को लड़ाना है। मजदूर को किसान के साथ, हिन्दू को सिख के साथ और अलग देश बनाने के नाम पर लोगों को इकट्ठा करना है। हमें इस व्यक्ति से बचना चाहिए और कुमार विश्वास के वीडियो को सुनना चाहिए। पंजाब को उसके बाद अपना मन बनाना चाहिए।


दरअसल 2012 में अन्ना आंदोलन के दौरान कवि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल करीब आए, फिर जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो कुमार विश्वास भी संस्थापक सदस्यों में शुमार थे। हालांकि बाद में कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में खटास आई और दोनों अलग हो गए।