नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में हर्ष फायरिंग का मामले सामने आया हैं। जहां एक शादी समारोह के दौरान डीजे के धुन पर युवक पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो प्रहलाद नगर का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में डीजे पर बज रहे गाने पर तीन युवक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक युवक पिस्टल से एक गोली चलाता है। इसके बाद दूसरा युवक पिस्टल लेता है, लेकिन उससे गोली नहीं चलती। इसके बाद दूसरा युवक फिर से पिस्टल लेता है और गोली चलाता है।
गौरतलब है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लगा पा रही है। मेरठ में आए दिन इस प्रकार के वीडियो वायरल होते हैं। ताजा मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।