newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi US Visit: बाइडेन संग मीटिंग, फिर स्टेट डिनर, जानिए पीएम मोदी के 22 और 23 जून का शेड्यूल

PM Modi US Visit: सबसे पहले बात करते है 22 जून की तो पीएम मोदी व्हाइट हाउस 10 बजे (इंडियन टाइम के अनुसार गुरुवार शाम 7.30 बजे) पहुंचेंगे। यहां पर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद दोनों देशों की द्विपक्षीय बैठक होगी।

नई दिल्ली। इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। उनका ये यूएस दौरा बेहद ही ऐतिहासिक होते दिख रहा है। पीएम मोदी अपने 9 साल के कार्यकाल में कई बार अमेरिका गए है। लेकिन पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर स्टेट विजट यानि राजकीय यात्रा पर वहां पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने पहले दिन संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से भारत का दम दिखाया। पीएम मोदी ने यूएन हेडक्वार्टर से योग का नेतृत्व किया। इस दौरान 180 देशों के प्रतिनिधि ने भी उनके साथ योगासन किया। वहीं पीएम मोदी के यूएन मुख्यालय में योग करने के साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज करवा दिया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के लिए खास डिनर का आयोजन किया। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने एक-दूसरे को कुछ स्पेशल तोहफे भी भेंट किए। पीएम मोदी के 22 जून और 23 जून के शेड्यूल को काफी खास होने वाला है।

modi joe biden jill biden

सबसे पहले बात करते है 22 जून की तो पीएम मोदी व्हाइट हाउस 10 बजे (इंडियन टाइम के अनुसार गुरुवार शाम 7.30 बजे) पहुंचेंगे। यहां पर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद दोनों देशों की द्विपक्षीय बैठक होगी। करीब 11 से 12 बजे (गुरुवार शाम 8.30-9.30 बजे) के बीच में ये बैठक होगी। फिर दोनों देशों की ज्वाइंट पीसी होगी। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी संसद में अपना एड्रेस करेंगे। करीब 2.45 से 5 बजे (इंडियन टाइम के मुताबिक,12.15 से 2.30 बजे) के बीच उनका ये संबोधन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे वो स्टेट डिनर में शामिल होंगे। इस राजकीय भोज में अलग-अलग क्षेत्रों की कई खास हस्तियां शामिल होंगे। राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी इसको होस्ट करेंगी।

modi biden 3

पीएम मोदी के यूएस दौरे के तीसरे दिन यानि 23 जून को सबसे पहले दिग्गज कंपनियों के सीईओ और कारोबारी से मिलेंगे। 12.30 बजे अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पीएम मोदी के सम्मान में लंच का आयोजन करेंगे। इसके बाद जॉन एफ कैनेडी सेंटर में 4.30 बजे दिग्गज कारोबियों को मिलेंगे और संबोधित भी करेंगे। शाम 5.30 वो प्रवासी भारतीय के कार्यक्रम में आएंगे। इसके बाद 24 जून को पीएम मोदी यूएस रवाना हो जाएंगे। वो 24-25 मिस्त्र के दौरे पर रहेंगे।