newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: यूपी चुनाव से पहले BSP सुप्रीमो मायावती पर टूटा दुखों का पहाड़, 92 साल की उम्र में मां का निधन

Mayawati Mother Death: सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) की मां रामरती का निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनकी मां रामरती काफी वक्त से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती में करवाया गया था। लेकिन शनिवार को उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उधर मां के निधन की खबर मिलते ही बसपा अध्यक्ष मायावती अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

सर्वविदित हो कि इससे पूर्व मायावती के पिताजी प्रभुदयाल का निधन भी आज से एक वर्ष पूर्व 19 नवंबर 2020 को हो गया था। वहीं, मायावती के माताजी के निधन की सूचना पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को दे दी गई है। बता दें कि मायावती के माता का अंतिम संस्कार त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में किया जाएगा।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मायावती की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती के निधन पर शोक जताया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए लिखा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की माता रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दुखद। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना।

देखिये वीडियो