newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MCD Exit Poll 2022: एमसीडी चुनाव का एग्जिट पोल आया सामने, जानें किसका बज रहा डंका, BJP-Congress या AAP?

ध्यान रहे, निगम के एकीकरण से पहले निगम में कुल 272 सीटें थीं, लेकिन निगम के एकीकरण के बाद सीटों की संख्या घटकर 250 हो गई। बीते रविवार को एमसीडी के चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है, जिसकी घोषणा आगामी सात दिसंबर को होगी। ऐस में निगम की सत्ता पर कौन काबिज होने में सफल रहता है।

नई दिल्ली। बीते रविवार को दिल्ली नगर निगम के चुनाव संपन्न हुए। तीनों निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव था। निगम चुनाव को लेकर कहीं लोगों में उत्साह दिखा तो कहीं निरुत्साह भी देखने को मिला। आयोग के मुताबिक निगम चुनाव में 50 फीसद से अधिक वोटिंग दर्ज की गई, जो कि 2017 और 2012 के चुनाव की तुलना में कम रही। बता दें, निगम में बीते 15 सालों से बीजेपी काबिज है। कांग्रेस लंबे अर्से से वनवास में है। वहीं आम आदमी पार्टी ने निगम की सत्ता में काबिज होने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। निगम चुनाव से पहले जमकर प्रचार हुआ। किसी ने अपनी उपलब्धियों से जनता को वाकिफ कराया तो किसी ने अपने प्रतिद्वंदियों की खामियों को उजागर कर जनता जनार्दन को रिझाने की कोशिश की।

C voter Opinion Poll BJP Congress Who will lose AAP entry in Gujarat here survey - Opinion Poll: गुजरात में AAP की एंट्री से BJP-कांग्रेस में किसे नुकसान? सर्वे में जनता ने

बता दें, निगम में कुल 250 सीटें हैं। विगत एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 181 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने 103 वार्डों में से 64, दक्षिण में 104 में से 70 और पूर्व में 63 में से 47 पर जीत हासिल की। वहीं, आम आदमी पार्टी 48 सीटों पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रही। इसके साथ ही कांग्रेस 30 सीटें ही अपने खाते में कर पाई। ध्यान रहे, एकीकरण से पहले निगम में कुल 272 सीटें थीं, लेकिन एकीकरण के बाद सीटों की संख्या घटकर 250 हो गई। बीते रविवार को एमसीडी के चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है, जिसकी घोषणा आगामी सात दिसंबर को होगी। ऐस में निगम की सत्ता पर कौन काबिज होने में सफल रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले सामने आए एग्जिट पोल के बारे में जान लेते हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया पोल 

आपको बता दें, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल के आधार पर आप के खाते में कुल 250 सीटों में से 149-171 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। बीजेपी के खाते में 69 से 91 सीटें जाती हुई दिख रही है।

कांग्रेस पार्टी की बात करें, तो 3 से 5 सीटों पर ही सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा अन्य दल मात्र 2 से 3 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। ऐसी स्थित में एक बार फिर से आम आदमी का दबदबा ही देखने को मिल रहा है। वहीं, बीजेपी के लिए राह दुभर नजर आ रही है।

टीवी-9 भारतवर्ष का एग्जिट पोल 

टीवी-9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के खाते में 145 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस 45 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस के 8 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा अन्य दल मात्र तीन सीटों पर ही अपना विजयी पताका फहराती हुई नजर आ रही है, तो इस तरह से नगर निगम में एग्जिट पोल के आधार पर आप का दबदबा देखने को मिल रहा है। अब ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आगामी सात दिसंबर को नतीजों की घोषणा होगी, तब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि यह एग्जिट पोल कितने सार्थक साबित हो पाते हैं।

जी-न्यूज का एग्जिट पोल

जी-न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, नगर निगम चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी का डंका बजता हुआ नजर आ रहा है। सामने आए एग्जिट पोल के आधार पर आप के खाते में 134-146 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के खाते में 8-14 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। उधर, पिछले 15 सालों से निगम की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के खाते में 82-94 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। इस तरह इस बार निगम की सत्ता में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

एनडीटीवी का एग्जिट पोल

एनटीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, नगर निगम चुनाव में इस बार बीजेपी ने नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी का दबदबा दिखता नजर आ रहा है। जबकि पिछले 15 सालों से निगम की सत्ता पर काबिज जमाए बैठी बीजेपी मात्र 84 सीटों पर जाती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी 155 और कांग्रेस मात्र सात सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। बहरहाल, अब  यह एग्जिट पोल कितने सार्थक साबित हो पाते हैं। इसके लिए हमें आगामी सात दिन यानी की नतीजों के दिन का ऐलान करना होगा।