newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election: दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किए 49 उम्मीदवारों के नाम

Bihar Election: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में विधानसभा क्षेत्रों और प्रत्याशियों के उधेड़बुन के बीच कांग्रेस (Congress) द्वारा गुरुवार को 49 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जिन लोगों को विधानसभा की सीटों के लिए प्रत्याशी बनाया गया है उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और फिल्म अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा के भी नाम है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की इस लिस्‍ट में 49 नाम शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से प्रवेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस बिहार चुनाव में महागठबंधन का हिस्‍सा है।

rjd congress

विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों और प्रत्याशियों के उधेड़बुन के बीच कांग्रेस द्वारा गुरुवार को 49 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जिन लोगों को विधानसभा की सीटों के लिए प्रत्याशी बनाया गया है उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और फिल्म अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा के भी नाम है। कांग्रेस में बुजुर्ग नेता कृपानाथ पाठक भी टिकट हासिल करने वालों में शामिल हैं।


कांग्रेस ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थामने वाली शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी को मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट दिया है तो दूसरे चरण में शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है।