चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस न बनाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शायद तंत्र-मंत्र का सहारा लेने लग गए हैं। एक वीडियो सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है। सोशल मीडिया पर सिद्धू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम में सिद्धू कुछ बड़बड़ाते और हाथों को अजीब तरीके से हिलाते दिख रहे हैं। उनकी बड़बड़ाहट और हाथों को हिलाने के तरीके को देखकर साफ लग रहा है कि वो मंत्र का जाप कर रहे हैं और शायद किसी तांत्रिक के फेर में पड़ गए हैं। बता दें कि 6 फरवरी को राहुल गांधी ने अपने लुधियाना दौरे के वक्त पंजाब के सीएम फेस के तौर पर सिद्धू को दरकिनार करते हुए मौजूदा सीएम और दलित वर्ग से आने वाले चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का सीएम फेस घोषित किया था।
कोई बताएगा ये वीडियो किसने बनाया ?
?? pic.twitter.com/BmF2hEgjFF— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ رویندرسنگھ روبن (@rsrobin1) February 8, 2022
सिद्धू का तंत्र-मंत्र करने वाला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। जिस ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है, वो एक बड़े पत्रकार का है। आप खुद देखिए कि लोग इस पर किस तरह के कमेंट कर रहे हैं। इन कमेंट्स में लोगों ने हैरत भी जताई है, तो कुछ ने मजे भी लिए हैं।
सर, ऐह कर की रेहा है?
— JYOTI सिंह DHILLON?? (@nayabharathoon) February 8, 2022
Eh tantrik baba da ditta mantar parh reha c.m di kursi li par kam ni banya ??
— Avtar Singh Bhullar ?? (@avit_bhullar) February 8, 2022
Sir…I got it…
Jal Tu Jalal Tu…Aai Bala Ko Taal Tu…
420 baar bol raha hai
— Bhanu Seshadri (@SeshadriBhanu) February 8, 2022
बाबा सिद्धू बंगाली अमृतसर वाले – टोने टोटकों का एक मात्र दवाखाना
डिस्क्लेमर : हमारी कोई और ब्रान्च नही है?— Raj Bisht (@RajBisht_) February 8, 2022
बता दें कि कल ही नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस की प्रत्याशी नवजोत कौर का एक वीडियो आया था। इस वीडियो में सिद्धू की पत्नी कह रही थीं कि राहुल गांधी को गलत जानकारी देकर उनके पति को सीएम फेस के तौर पर सामने नहीं आने दिया गया। अब सिद्धू के वीडियो से ऐसा लग रहा है कि वो पंजाब में चुनाव के बाद चन्नी को किनारे लगाकर खुद सीएम बनने के लिए इस तरह का काम भी कर रहे हैं।