newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elections 2024: उत्तर से दक्षिण तक NDA का मेगा प्लान, 18 जुलाई को बुलाई बैठक, अकाली, LJP, TDP का आना तय!

Elections 2024: खबर के मुताबिक इस मीटिंग में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल भी शामिल हो सकते है। इसके अलावा एलजेपी नेता चिराग पासवान और टीडीपी भी शामिल हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान और अकाली प्रमुख ने इस मीटिंग में शामिल होने की सहमति दे दी है।

नई दिल्ली। देश में अगले लोकसभा चुनाव होने है। जिसके लिए अब एक साल भी कम समय रह गया है। ऐसे में सभी प्रमुख पार्टियां ने तैयारियां तेज कर दी है। इतना ही नहीं मोदी सरकार को सत्ता के हटाने के लिए कई प्रमुख पार्टियां 2024 से पहले महागठबंधन बनाने में जुटी है। इसी बीच 2024 चुनाव से पहले भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। उत्तर से दक्षिण तक NDA ने मेगा प्लान तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक, 18 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित हो सकती है।

खबर के मुताबिक इस मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल भी शामिल हो सकते है। इसके अलावा एलजेपी नेता चिराग पासवान और टीडीपी भी शामिल हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान और अकाली प्रमुख ने इस मीटिंग में शामिल होने की सहमति दे दी है। इसके अलावा टीडीपी का कोई ना कोई नेता इस मीटिंग में शामिल हो सकता है। साथ ही कुछ नए दल भी इस बैठक में हिस्सा ले सकते है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा बढ़ रहा है। एनडीए की तरफ से लगातार अपने कुनबे को बढ़ाने की कवायद चल रही है।

हालांकि इससे पहले भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलों पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ”हमारा गठबंधन BSP के साथ है तो ये सवाल कैसे उठ रहा है। मैं एक महीने बाद आया हूं इसलिए हमारी नियमित बैठक हो रही है। हमने राज्य सरकार द्वारा बढ़ाए गए वैट और पानी जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है।”

बता दें कि इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष चेंज किए थे। जिसमें पंजाब की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को दी गई। जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आंध्र का प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी को नियुक्त किया गया।