newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निर्भया मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश का तबादला

अपने स्थानांतरण से पहले वह निर्भया दुष्कर्म और हत्या का मामला सुन रहे थे। वह निर्भया के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, ताकि चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का निर्देश दिया जा सके।

नई दिल्ली। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले न्यायाधीश का तबादला हो गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा को एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार के रूप में सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।

Nirbhaya case
अपने स्थानांतरण से पहले वह निर्भया दुष्कर्म और हत्या का मामला सुन रहे थे। वह निर्भया के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, ताकि चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का निर्देश दिया जा सके। अदालत की अंतिम सुनवाई के अनुसार, दोषियों को 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है।