newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत में अब तक कोरोना का नहीं हुआ है कम्युनिटी ट्रांसमिशन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया दावा

डॉक्टर हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि टीवी पर दिखाया जा रहा है कि कोरोना के कुल मामलों में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। लेकिन ये भी देखना चाहिए कि जनसंख्या के मामले में हम दूसरे नंबर पर हैं। हमारे यहां हर 10 लाख लोगों पर सिर्फ 538 मामले आ रहे हैं। जबकि दुनिया में ये औसत 1453 है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े सात लाख को पार कर गई है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज देश भर में 20 हजार से ज्यादा नए मरीज़ सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार लगातार इस बात का दावा कर रही है कि देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। आज एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस बात को दोहराया है।

DR harshvardhan

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘आज हमारी चर्चा के दौरान, विशेषज्ञों ने फिर कहा कि भारत में कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है। कुछ स्थानीय पॉकेट हो सकते हैं, जहां ट्रांसमिशन अधिक हैं, लेकिन एक देश के रूप में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है।’ मंत्री ने कहा कि आज हमारा रिक्वरी रेट 62.08 फीसदी है, हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.75 प्रतिशत है। हमारा डबलिंग रेट 21.8 दिन है। विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में आज तक कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि टीवी पर दिखाया जा रहा है कि कोरोना के कुल मामलों में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। लेकिन ये भी देखना चाहिए कि जनसंख्या के मामले में हम दूसरे नंबर पर हैं। हमारे यहां हर 10 लाख लोगों पर सिर्फ 538 मामले आ रहे हैं। जबकि दुनिया में ये औसत 1453 है।

Health Min Harsh Vardhan

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले सामने आए और इस वैश्विक महामारी से 487 मरीजों की मौत हुई है।