newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नोएडा में तबलीगी जमात सभा में शामिल हुए 5 लोग गिरफ्तार, बिना जानकारी दिए गांव में छिपे हुए थे

जमातियों से जुड़ी एक और बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा से आई हैं जहां पुलिस ने तबलीगी जमात से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा। वैश्विक महामारी कोरोना की बीमारी को फैलाने के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इतना ही नहीं राज्यों की सरकारें कोरोना के तेजी से फैलने के लिए जमातियों को जिम्मेदार ठहराती रही हैं। जमात में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश पहुंचे जमातियों की तलाश कर उन्हें क्वारंटीन किया गया था।

markaz

इस बीच जमातियों से जुड़ी एक और बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा से आई हैं जहां पुलिस ने तबलीगी जमात से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से निकलकर नोएडा के बेगमपुर गांव में रह रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम वसीम, नूरहसन, कासिम, इमरान और दीवान हैं।

दरअसल, आरोपी तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने के बाद बिना किसी को सूचना दिए गांव में रह रहे थे। वे बाकायदा गांव में घूम भी रहे थे। आरोपियों पर लॉकडाउन के नियनों का उल्लंघन करने का आरोप है।

उनके इस कार्य से गांव के अन्य लोगों मे भी कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की पूरी संभावना थी। उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार कोरोना की वजह से तबलीगी जमात के सदस्यों पर कड़ी नजर रख रही है।