newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: ‘राहुल गांधी बेस्ट कॉमेडियन..’, कांग्रेस ने किया कॉमेडी शो का ऐलान, ट्विटर पर लोगों ने लिए जमकर मजे

Congress: वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस के ऐसा फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने राहुल गांधी को जमकर ट्रोल कर दिया है। साथ ही यह तक कह दिया कि राहुल गांधी से बड़ा कोई कॉमेडियन नहीं हो सकता है। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी के जमकर मीम्स भी बनाए जा रहे है।

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी पुरानी पार्टी कांग्रेस खराब दौरे से गुजर रही है। कभी देश में अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। पार्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि सिर्फ दो राज्यों में ही कांग्रेस की सरकार बची हुई है। जिनमें राजस्थान और छत्तीसगढ है। वहीं दोनों ही राज्यों में पार्टी के आपसी कलह की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी है। ऐसे में कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी। ज्ञात हो कि बीते दिनों कांग्रेस ने अपनी स्थिति को सुधारने के लिए राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन भी किया था। लेकिन किसी ना किसी वजह कांग्रेस का चिंतन शिविर सुर्खियों में बना रहा है। मगर इन सबके बीच कांग्रेस अपनी स्थिति को मजबूत करने की जगह अब लोगों को गुदगुदाने की कोशिश में लग गई है। कांंग्रेस पार्टी अब दर्शकों को हंसते हुए दिखाई देगी। ये हम नहीं बल्कि खुद कांग्रेस पार्टी कह रही है।

congress

दरअसल, इंडियन यूथ कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हम जल्द ही कॉमेडी शो लाने जा रहे हैं। इंडियन यूथ कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट भी किए हैं। पार्टी ने अपने आगामी शो के बारे में तीक्ष्णता देते हुए कई वीडियो शेयर किए है, जिसमें समकालीन राजनीतिक मुद्दों पर व्यंग्यपूर्ण मिमिक्री, सामाजिक मुद्दों को ऊपर उठाने वाला नृत्य प्रदर्शन और समाज के बीच जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। वहीं इसी ट्वीट के बाद ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष दलों को टक्कर देने की जगह अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से मुकाबला करने जा रही है।

वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस के ऐसा फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने राहुल गांधी को जमकर ट्रोल कर दिया है। साथ ही यह तक कह दिया कि राहुल गांधी से बड़ा कोई कॉमेडियन नहीं हो सकता है। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी के जमकर मीम्स भी बनाए जा रहे है।

लोगों की प्रतिक्रिया-