newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pragya Thakur: प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान से तिलमिलाई कांग्रेस ने पुलिस में दर्ज करवाया केस, जानिए पूरा मामला

Pragya Thakur: दरअसल, कर्नाटक शिवमोगा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदुओं को अपनी बेटियों को संस्कारित करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि आप अपनी बेटियों को संस्कार दीजिए और अपने घर में आत्मरक्षा के लिए हथियार रखिए। अगर नहीं रख सकते हैं, तो कम से कम सब्जी काटने में प्रयुक्त होने वाले चाकू की धार ही बढ़ा लीजिए।

नई दिल्ली। कर्नाटक के शिवमोगा में हिंदुओं को हथियार रखने की हिदायत देने पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विवादों में घिर गईं हैं। मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने जहां उनके खिलाफ देशद्रोह के तहत मामला दर्ज कराने की मांग की है, तो वहीं कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 153B, 268, 295A, 298, 504, 508 के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। उधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को उकसाने वाला बताया है। उन्होंने नुपूर और प्रज्ञा के बयान को एक जैसा बताया है। अब ऐसी स्थिति में प्रज्ञा के बयान को लेकर कांग्रेस की तरफ से आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी ही रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कह दिया था कि उनके बयान को लेकर विवाद बढ़ गया। आइए, विस्तार से जानते हैं।

 

दरअसल, कर्नाटक के शिवमोगा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदुओं को अपनी बेटियों को संस्कारित करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि आप अपनी बेटियों को संस्कार दीजिए और अपने घर में आत्मरक्षा के लिए हथियार रखिए। अगर नहीं रख सकते हैं, तो कम से कम सब्जी काटने में प्रयुक्त होने वाले चाकू की धार ही बढ़ा लीजिए। वैसे भी संविधान में तो सभी को आत्मरक्षा का अधिकार दिया गया है। प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी।

उन्होंने आगे श्रद्धा वालकर मर्डर केस का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वो लोग हमारी बेटियों को टुकड़े कर रहे हैं। इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। बता दें कि उनके इसी बयान को लेकर काग्रेस ने आपत्ति जताई है और अब केस भी दर्ज किया है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में पुलिस की ओर से क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी , लेकिन आपको बता दें कि यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस तरह का विवादित बयान दिया है, बल्कि इससे पहले भी वे इस तरह के विवादित बयान दे चुकी हैं।

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथू राम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की जगह राष्ट्रपुत्र बताया था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी महात्मा गांधी को जहां प्राचीन भारत का राष्ट्रपिता तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का राष्ट्रपिता बता चुकी हैं, जिस पर कांग्रेस की तरफ से आपत्ति भी जताई गई थी। वहीं, अगर प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बात करें तो वो मालेगांव विस्फोट मामले में भी सजा काट चुकी हैं। बहरहाल, अब उनके ताजा बयान को लेकर आगामी दिनों में क्या स्थिति देखने को मिलती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।