newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi: हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान पीएम मोदी ने धूमधाम से मनाया दशहरा, साझा कीं मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें

वहीं, उन्होंने अपने भूतपूर्व अनुभवों का सार्वजनिक करते हुए कहा कि, ‘बीते सालों में कुल्लू दशहरे का बहुत विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी इसमें बहुत संभावनाएं हैं। सुविधाओं का कैसे अधिक से अधिक विस्तार हो सके, इस पर निरंतर काम करते रहना है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश दौरे पर थे। जहां उन्होंने जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया तो वहीं दूसरी तरफ भूतपूर्व कांग्रेस सरकारों को भी आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कई मसलों का जिक्र किया जिसकी चर्चा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने वाला है। ऐसे में सूबे में पीएम मोदी की आमद को कई चश्मों से देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने जयराम ठाकुर की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराकर लोगों को अपनी ओर रिझाने में पूरी जीजान लगा दी। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में जयराम ठाकुर सरकार की आगामी चुनावी दंगल में उनकी वापसी हो पाती है कि नहीं। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इससे पहले पीएम मोदी हिमाचल दौरे के दौरान अपनी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसकी चर्चा अभी सोशल मीडिया पर अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

बता दें, पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्ला शहर में दशहरे के पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने खुद इस संदर्भ में ट्वीट कर जानकारी सार्वजनिक की है। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘हिमाचल, उत्सवों, पर्वों, त्योहारों का प्रदेश है। इन उत्सवों की एक और विशेषता है कि ये देव और लोक का अद्भुत संगम होते हैं। इनमें आस्था भी होती है और गीत-संगीत-नृत्य-व्यापार जैसे लोकजीवन के पहलू भी रहते हैं’। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ‘समय के साथ कुल्लू सहित पूरा हिमाचल प्रदेश बदला है, लेकिन मुझे संतोष है कि यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को और अधिक सशक्त किया है।

हमारी असली विरासत हमारी संस्कृति और लोकजीवन है, जो हजारों वर्षों से हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। हम दुनिया में कहीं भी रहें, इसकी पहचान हमें हमारी ये विरासत ही कराती है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ‘राष्ट्रीय एकता हो या फिर नागरिक कर्तव्य बोध, इसमें भी हमारी ये सांस्कृतिक विरासत कड़ी का काम करती है। यही वो मजबूत कड़ी है, जो देश को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को भी भारत से जोड़ती है।

वहीं, उन्होंने अपने भूतपूर्व अनुभवों का सार्वजनिक करते हुए कहा कि, ‘बीते सालों में कुल्लू दशहरे का बहुत विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी इसमें बहुत संभावनाएं हैं। सुविधाओं का कैसे अधिक से अधिक विस्तार हो सके, इस पर निरंतर काम करते रहना है। हिमाचल की देवनीति में हमारी राजनीति के लिए भी बहुत बड़ी सीख है। देवनीति में कैसे सबके प्रयास से, सबको जोड़ते हुए, गांव-समाज की बेहतरी के लिए काम किया जाता है, वो विकसित भारत के निर्माण के लिए भी बड़ी प्रेरणा है।

बहरहाल, दशहरे के मौके पर पीएम मोदी के हिमाचल दौरे को कई चश्मों से देखा जा रहा है। अब आगामी चुनाव में पीएम मोदी का यह दौरा कितना फलवंत साबित होता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम