newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Baat: PM मोदी ने की चंद्रयान-3 और जी 20 की सफलता की चर्चा, कहा दुनिया का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने आगे बताया, चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार क्विज कंपटीशन भी चल रहा है। और उसे चंद्रयान-3 Mahaquiz नाम दिया गया है। इस कंपटीशन में 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके है। चंद्रयान की कामयाबी के बाद जी20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीयों की खुशी को दोगुना कर दिया।

नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उनके प्रोग्राम का ये 105 वां एपिसोड है। सुबह 11 बजे वो देश की जनता से अपनी मन की बात कही। मन की बात कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन पर कई लोगों ने सुना। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 और जी 20 समिट की सफलता की चर्चा की। उन्होंने कहा कि, इन सबसे ज्यादा पत्र 2 विषयों में मुझे बहुत अधिक पत्र मिले हैं- पहला चद्रंयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा विषय में दिल्ली में G20 का सफल आयोजन। देश के हर हिस्से, समाज के हर वर्ग से..हर उम्र के लोगों को अनगिनत पत्र मिले है। जब चद्रंयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे। ISRO के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा। आपने आप में ये रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 की सफलता से करोड़ों भारतीयों को कितना गहरा लगाव है।

पीएम मोदी ने आगे बताया, चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार क्विज कंपटीशन भी चल रहा है। और उसे चंद्रयान-3 Mahaquiz नाम दिया गया है। इस कंपटीशन में 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके है। चंद्रयान की कामयाबी के बाद जी20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीयों की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकी यूनियन को G-20 में फुल मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।

पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली में एक और आयोजन होने जा रहा है-G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम। इस प्रोग्राम के माध्यम से देशभर के लाखों विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक-दूसरे से जुड़ेंगे। इसमें IIT, IIMS, NITS और मेडिकल कॉलेज जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान भी भाग लेंगे। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं तो 26 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को जरूर देखिएगा और इससे जरूर जुड़िएगा। भारत के भविष्य में युवाओं के भविष्य पर इसमें बहुत दिलचस्प बातें होने वाली है। मैं खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होऊंगा। मुझे भी अपने कॉलेज स्टूडेंट से संवाद का इंतजार है।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें-

जब घूमने जाए भारत की विविधता को समझें

जर्मनी की कैसमी भारतीय संगीत की दिवानी

भारतीय संगीत, भारतीय संस्कृति अब ग्लोबल हो चुकी है

सिल्क रूट की तरह अब इकोनॉमिक कॉरिडोर

इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर बनेगा

पर्यटन को लेकर भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है

26 सितंबर को G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम होने जा रहा है

G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम होने जा रहा है

G-20 में एक लाख से ज्यादा डेलिगेट भारत आए

G-20 के प्रतिनिधि शानदार अनुभव लेकर गए

G20 के आयोजन ने हर भारतीयों की खुशी को दोगुना कर दिया

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कई पत्र मिले

राजधानी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।