newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand: बिना राजनीतिक तामझाम और प्रोटोकॉल के PM मोदी की मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Uttarakhand: पीएम मोदी की मां के निधन की खबर पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड जगत, खेल जगत समेत आम जनता ने दुख व्यक्त किया था। सभी ने पीएम मोदी का ढाढस बंधाया था। इसके अलावा अमेरिका, रूस, पाकिस्तान, नेपाल समेत कई विदेशी मुल्कों ने भी उनकी मां के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया था। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीरा बा की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी गई। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने मां की अस्थियां विसर्जित की है। उन्होंने पूरे विधि-विधान से मां हीरा बा की अस्थियों का विसर्जन किया। राजनीतिक तामझाम से दूर और बिना प्रोटोकॉल सादगी के साथ कर्मकांड पूरा किया गया। गौरतलब है कि पीएम मोदी की मां हीरा बा का निधन 30 दिसंबर को हो गया था। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में देहांत हो गया था। 100 साल की उम्र में हीरा बा ने अंतिम सांस ली थी। इससे पहले हीरा बा को अचानक सांस लेने में दिक्कत हो जाने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन अगले ही दिन उनका निधन हो गया।

hira ba and modi

पीएम मोदी की मां के निधन की खबर पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड जगत, खेल जगत समेत आम जनता ने दुख व्यक्त किया था। सभी ने पीएम मोदी का ढाढस बंधाया था। इसके अलावा अमेरिका, रूस, पाकिस्तान, नेपाल समेत कई विदेशी मुल्कों ने भी उनकी मां के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया था।

देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित की गई है श्रद्धांजलि सभा और शांति यज्ञ

वहीं देहरादून के गांधी पार्क में प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा और शांति यज्ञ रखा गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।