newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति अनावरण मौके पर लगाई कांग्रेस की क्लास, कहा-  आज हम पूर्व की सरकारों की गलतियों का….!

PM Modi : उन्होंने अपने संबोधन मे पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा पूर्व की सरकारों द्वारा किए जाने वाली त्रुटियों को दुरूस्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव का संकल्प है कि भारत अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करेग।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक प्रबुद्ध सियासी सूरमा भी हैं। जिसकी बानगी हमें कई मौकों पर उनके द्वारा दिए जाने वाले संबोधनों में देखने को मिलती रहती है। आज इसी कड़ी में उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर जिस तरह पूर्व की कांग्रेस पर सरकार को निशाने पर लिया है, उससे साफ जाहिर होती है। वहीं,  पीएम मोदी द्वारा संबोधन में कांग्रेस को निशाने पर लेने के क्रम में इस्तेमाल किए गए मुद्दों की चर्चा सियायी गलियारों में खूब हो रही है। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार को ऐसे समय में आड़े हाथों लिया है, जब कुछ दिनों बाद मुख्तलिफ सूबों में चुनावी बिगुल बजने जा रहा है। ऐसे में उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर एक तीर से कई निशाने किए। आइए, आगे की रिपोर्ट में उनके द्वारा किन-किन मसलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

उन्होंने अपने संबोधन मे पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा पूर्व की सरकारों द्वारा किए जाने वाली त्रुटियों को दुरूस्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव का संकल्प है कि भारत अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करेग। ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ ही अनेक महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का काम किया गया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का जिक्र कर कहा कि, आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है. नेताजी सुभाष की ये प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का  बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। पीएम ने कहा कि पिछले साल देश ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है। सर्वविदित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी न किसी मसले को लेकर मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर हमलावर बने ही रहते हैं।