newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: पदक से चूकीं महिला हॉकी टीम, लेकिन इतिहास रचने पर PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा ये खास मैसेज

Tokyo Olympics: पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) का शुक्रवार को 15वां दिन है। भारत की महिला हॉकी टीम को आज खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। साल 2016 के रियो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली ब्रिटिश टीम ने अपने आठवें ओलंपिक में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है। लेकिन हारकर भी देश की इन बेटियों ने सबका दिल जीत लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी  भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार खेल पर ट्वीटकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।