newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लहराया “फ्री कश्मीर” का पोस्टर, बीजेपी ने की मुंबई पुलिस से शिकायत

जेएनयू के छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जमकर प्रदर्शन हुए। इसी प्रदर्शन के बीच “फ्री कश्मीर” का पोस्टर भी लहराया गया।

नई दिल्ली। जेएनयू के छात्रों  के साथ हुई हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जमकर  प्रदर्शन हुए। इसी प्रदर्शन के बीच  “फ्री कश्मीर” का पोस्टर भी लहराया गया।इससे वहां माहौल खराब होने की आशंका बढ़ गई। इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की और प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू कर दिया।

JNUattack

इस बीच बीजेपी ने इस घटना की मुंबई पुलिस से शिकायत भी की है। जेएनयू में रविवार को नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों पर हमला कर दिया। इस घटना की निंदा करने के लिए सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों छात्रों, एनजीओ और प्रमुख हस्तियों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र भारतीय तिरंगा, बैनर और पोस्टर अपने साथ लिए हुए थे। उन्होंने नकाबपोश हमलावरों की हिंसा की कड़ी निंदा की।

मगर इसी प्रदर्शन के दौरान एक पोस्टर से सियासी बवाल मच गया। इस पोस्टर में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था ‘FREE KASHMIR’। इस पोस्टर की न सिर्फ बीजेपी, बल्कि कांग्रेस के नेताओं ने भी आलोचना की। इस पोस्टर में अंग्रेजी के बड़े-बड़े अक्षरों में FREE KASHMIR। जैसे ही ये पोस्टर सोशल मीडिया में आया, प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूछा कि आखिर ये विरोध किसके लिए है? फ्री कश्मीर के नारे यहां क्यों लग रहे हैं? हम मुंबई में ऐसी अलगाववादी ताकतों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।”