newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: जब बाइक में रोड़ शो करने निकली प्रियंका, ड्राडवर बने अजय लल्लू, लोगों ने ऐसे लिए जमकर मजे

UP Election 2022: एक तरफ जहां प्रियंका गांधी बाइक में रोड़ करती नजर आई, वहीं दूसरी तरफ उनके साथ-साथ सिपाही और दारोगा भी दौड़ते दिखे। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों कांग्रेसी नेता बिना हेल्मेट पहने दिखे और सड़क सुरक्षा से संबधी कानून की धज्जियां उड़ाते दिखे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 5 चरण के मतदान हो चुके हैं। अब छठे चरण के लिए 3 मार्च को वोटिंग होनी है। जिसके लिए चुनावी प्रचार आज शाम 6 बजे को थम जाएगा। छठे फेज में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर सीट में भी वोटिंग होनी है। इसके अलावा बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया व बलिया में मतदान होगा। वहीं सभी पार्टियां जीत का परचम लहराने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे है। जनता को खुश करने के लिए तमाम दल अलग-अलग हथकंड़े अपना रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को यूपी के कुशीनगर से कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा वहां पहुंची थीं।

priyanka gandhi

जहां उन्होंने पहले एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी इलाके में रोड़ शो करने पहुंची। लेकिन रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल, प्रियंका गांधी बाइक से रोड़ शो करने पहुंची। वहा  यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की बाइक पर सवार जनता के बीच पहुंची।

एक तरफ जहां प्रियंका गांधी बाइक में रोड़ करती नजर आई, वहीं दूसरी तरफ उनके साथ-साथ सिपाही और दारोगा भी दौड़ते दिखे। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों कांग्रेसी नेता बिना हेल्मेट पहने दिखे और सड़क सुरक्षा से संबधी कानून की धज्जियां उड़ाते दिखे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनके वीडियो में प्रतिक्रिया दे रहे है और उनका जमकर मजाक बना रहे है।

लोगों की प्रतिक्रिया-