newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election Results: UP में करारी शिकस्त पर प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन आया सामने, बताई हार की वजह

UP Election Results: चुनाव में अपनी बची कुची साख को बचाने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को आगे किया था। प्रियंका गांधी ने एका-एक कई रैलियां और जनसभाएं की थी। प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में महिला शक्ति पर अपना पूरा जोर दिया था लेकिन बावजूद इसके पार्टी का ये दांव उल्टा उस पर भारी पड़ गया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव मुकम्मल होने के बाद नतीजों का ऐलान किया गया है। सामने आए नतीजों में अगर पंजाब को छोड़ दिया जाए, तो बकाया सियासी सूबों में बीजेपी ने अपने नाम का विजयी पताका फहराया है। उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में तो बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। राजनीतिक इतिहास के मुताबिक, 37 साल बाद पहली मर्तबा बीजेपी का कोई नेता दूसरी मर्तबा सीएम की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रहा है। जिसे लेकर बीजेपी में मौजूदा वक्त में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद से ही सपा, कांग्रेस समेत बाकि दल निराश हैं। इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार सामना करना पड़ा है। इस बीच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, “लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए…संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।”

महिला शक्ति पर लगाया था दांव

चुनाव में अपनी बची कुची साख को बचाने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को आगे किया था। प्रियंका गांधी ने एका-एक कई रैलियां और जनसभाएं की थी। प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में महिला शक्ति पर अपना पूरा जोर दिया था लेकिन बावजूद इसके पार्टी का ये दांव उल्टा उस पर भारी पड़ गया। पार्टी का वोट प्रतिशत दो फीसदी के आसपास रहा गया।