newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra In UP: CM योगी के गढ़ में आज दाखिल होगी राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, क्या कर पाएगी राम पर दिए विवादित बयान का डैमेज कंट्रोल!

Bharat Jodo Yatra In UP: उत्तर प्रदेश से निकलने वाली इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं और ये यात्रा 120 किलोमीटर लंबी होगी। विपक्षियों ने भी भारत जोड़ो यात्रा का दिल से स्वागत किया लेकिन किसी ने शामिल होने के संकेत नहीं दिए।

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में भ्रमण करने के बाद आज यूपी में दाखिल हो रही है। सीएम योगी के गढ़ में प्रवेश करने के लिए आज यात्रा दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ जाएगी। ऐसे में देखना होगा कि यात्रा को बाकी राज्यों में जैसा रिस्पांस  मिला है, वैसा यूपी में भी मिलेगा। बता दें कि यात्रा आज यानी 3 जनवरी 2023 से दोबारा शुरू होगी। इससे पहले 9 दिनों का ब्रेक लेते हुए यात्रा को रोक दिया गया था। आखिरी बार यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से निकली थी। आज पहली बार यात्रा दिल्ली से होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी।

विपक्ष ने किया यात्रा का स्वागत

उत्तर प्रदेश से निकलने वाली इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं और ये यात्रा 120 किलोमीटर लंबी होगी। विपक्षियों ने भी भारत जोड़ो यात्रा का दिल से स्वागत किया लेकिन किसी ने शामिल होने के संकेत नहीं दिए। अखिलेश यादव ने यात्रा के निमंत्रण पर कहा कि ‘ प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं ‘भारत जोड़ो’ की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.”। वहीं सपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्विटर पर राहुल को जवाब देते हुए लिखा-‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं ‘भारत जोड़ो’ की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.”। हालांकि मायावती और अखिलेश में से किसी ने भी यात्रा में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।

mayawati akhilesh

डैमेज कंट्रोल पर फोकस करेगी कांग्रेस

यात्रा के सियासी मायने देखें तो कांग्रेस के पास यात्रा के जरिए डैमेज कंट्रोल करने का मौका है। यूपी में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा दिए कई बयान विवाद का रूप ले चुके हैं, ऐसे में पुराने बिगड़ी चीजों को ठीक करने का मौका कांग्रेस के पास है। बीते कुछ समय पहले ही कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भगवान राम को लेकर ऐसा बयान दिया था कि विवादों में घिर गए थे। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि कुछ दिनों में भगवान राम यूपी पहुंचने वाले हैं।