newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan Election Exit Poll Results 2023: राजस्थान में खिलेगा कमल?, एक्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस को झटका

Rajasthan Election Exit Poll Results 2023: ETG Times now survey के मुताबिक, राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलते दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 108-128 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस को 56-72 और अन्य 13-21 को सीटें मिल सकती है।

नई दिल्ली। राजस्थान की 199 सीटों पर वोटिंग 25 नवंबर को हुई। इस बार जनता ने बंपर वोटिंग की है चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 75.45 प्रतिशत मतदान हुए है। चुनावी परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। लेकिन चुनाव के नतीजे किस पार्टी कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएंगे? इसको लेकर तमाम नेताओं और जनता को 3 दिसंबर का इंतजार है? इसके बाद साफ हो पाएगा कि राज्य में जनता ने किसका साथ दिया है क्या राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा या फिर भाजपा को मौका मिलेगा? इस पर सबकी पैन नजर बनी हुई है। वहीं चुनावी परिणाम आने से पहले लोग एक्जिट पोल का सामने आ रहे है।

sachin pilot vasundhara raje ashok gehlot

राजस्थान में लौट सकती है BJP

एबीपी न्यूज-C Voter के एक्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा सत्ता में लौट सकती है। एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिल सकती है वहीं कांग्रेस को झटका लग सकता है। राजस्थान में भाजपा को 94-114 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 71-91 और अन्य 9-19 सीटें मिल सकती हैं।

;

इंडिया टीवी-CNX एक्जिट पोल में बड़ा उल्टफेर देखने को मिल सकता है। एक्जिट पोल के मुताबिक, अशोक गहलोत दोबारा सत्ता पर काबिज हो सकते हैं। कांग्रेस को 94-10 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं 80-90 सीटें मिल सकती है। जबकि अन्य को 14-18 सीटें आ सकती है।

India Today-Axis My India के Exit Poll के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। एक्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं भाजपा को 80 -100 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे से पता चलता है कि गहलोत रिटर्न्स या फिर भाजपा सत्ता पर काबिज होगी। इसको लेकर संशय दिख रहा है।

Tv9-PollStart का एक्जिट पोल सामने आ गया है। पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एक्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस 90-100 सीटें ला सकती है, जबकि भाजपा100-110 सीटें जीत सकती है।

ETG Times now survey के मुताबिक, राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलते दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 108-128 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस को 56-72 और अन्य 13-21 को सीटें मिल सकती है।

राजस्थान में कितना है किस पार्टी का वोट प्रतिशत?

कांग्रेस- 38.98%

भाजपा-41.88%

अन्य-19.14%

राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है- सीएम गहलोत

एक्जिट पोल आने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, एक्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है। भाजपा 5 राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही। इस बार राजस्थान सरकार दोहराएगी। इसके 3 कारण हैं। पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा- मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक ही राय है। भाजपा के वोटर भी यही कहेंगे कि मुख्यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। तीसरा है- प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भाषा, वो भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही थी…”

बता दें कि राजस्थान में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 100 सीटें मिली थी और सत्ता पर काबिज हुई। वहीं भाजपा के खाते में 73 सीटें आई, जबकि अन्य को 27 सीट प्राप्त हुई।