newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Controversial Speech: ‘सीता सुंदर थीं इस वजह से उनके पीछे राम और रावण पागल थे’, राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान

गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी कई बार अपने ऐसे ही बयानों से वो चर्चा में रहे हैं। बीते दिनों राजेंद्र गुढ़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अफसरों से कहा था कि उनके इलाके में सड़कों को कटरीना कैफ के गालों को तरह बनाना होगा। और भी विवादित बयान वो दे चुके हैं।

झुंझनू। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बोल बिगड़ गए। राजेंद्र गुढ़ा ने झुंझनू में भगवान राम और माता सीता के बारे में विवादित बयान दे दिया। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि माता सीता बहुत सुंदर थीं। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि सीता की इसी सुंदरता के पीछे भगवान राम और रावण पागल थे। राजेंद्र गुढ़ा के माता सीता और भगवान राम के बारे में विवादित बयान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे कांग्रेस का असली हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। शहजाद ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने प्रभु राम के होने पर ही सवाल उठाए थे। इसके अलावा राम मंदिर का विरोध किया और गीता प्रेस, हिंदू आतंकवाद की भी बातें कहीं। बीजेपी प्रवक्ता ने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को अशोक गहलोत सरकार से बर्खास्त करने की मांग की है।

गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी कई बार अपने ऐसे ही बयानों से वो चर्चा में रहे हैं। बीते दिनों राजेंद्र गुढ़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अफसरों से कहा था कि उनके इलाके में सड़कों को कटरीना कैफ के गालों को तरह बनाना होगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि सड़कों को हेमा मालिनी के गाल की तरह होना चाहिए, लेकिन बाद में बोले कि हेमा मालिनी तो बुड्ढी हो गई हैं। इससे पहले एक बार राजेंद्र गुढ़ा ने छात्रों से कहा था कि वो जिस पार्टी से चुनाव लड़ते हैं, उसमें प्रतियोगी को फंड दिया नहीं जाता, उससे लिया जाता है।

ashok gehlot and rajendra gudha

राजेंद्र गुढ़ा ने बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीता। बाद में वो कांग्रेस के साथ चले गए। कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बनाने के राजेंद्र गुढ़ा के बयान पर खुद सीएम अशोक गहलोत ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि बयान देते वक्त सबकी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद भी राजेंद्र गुढ़ा के विवादित बयानों का सिलसिला नहीं रुका। अब उन्होंने माता सीता और भगवान राम के बारे में विवादित बयान दे दिया। इसे लेकर राजस्थान में सियासत के गरमाने के आसार हैं। वजह ये भी है कि राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।