newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangna Sharma: ग्रैंड मस्ती की एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने थामा ‘AAP’ का दामन, तो लोगों ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन, हंसी रोक नहीं पाएंगे आप

Kangna Sharma: हम आगे की रिपोर्ट में आपको सभी हास्यपूर्ण प्रतिक्रियाओ के बारे में बताएंगे। लेकिन उससे पहल आप यह जान लीजिए कि एक्ट्रेस ग्रैंड मस्ती में बोल्डनेस की सारी हदों को पार कर चुकी थीं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म में कदम रखने का मन बनाया। लेकिन अफसोस यहां भी उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई।

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में औंधे मुंह गिरने के बाद अब बड़ी ही हसरतों के साथ ग्रैंड मस्ती की एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। पार्टी नेताओं ने खुद उन्हें विधिवत रूप से सदस्यता दिलाई है। एक्ट्रेस हरियाणा से ताल्लुक रखतीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी दिनों में उन्हें पार्टी की तरफ वहां से कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। एक्ट्रेस के मुताबिक, वे अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होने के बाद पार्टी में शामिल हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पार्टी की उन्नति के लिए निष्ठापूर्वक और पार्टी द्वारा प्रद्त सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगी। अब ऐसे में यह देखना यकीनन दिलचस्प रहेगा कि क्या फिल्मों में औंधे मुंह गिरने वाली एक्ट्रेस कंगना शर्मा क्या राजनीति में कमाल दिखा पाती है या यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन आपको बता दें कि उनके द्वारा पार्टी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया का आलम कुछ गुलजार नजर आ रहा है। कोई मजेदार रिएक्शन दे रहा है, तो कोई तंज कस रहा है, तो कोई कुछ, तो कोई कुछ।

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने थामा 'आप' का दामन – vijaychowk.com – New Delhi News Portal, Breaking, Latest, Top, Trending, News

हम आगे की रिपोर्ट में आपको सभी हास्यपूर्ण प्रतिक्रियाओ के बारे में बताएंगे। लेकिन उससे पहल आप यह जान लीजिए कि एक्ट्रेस ग्रैंड मस्ती में बोल्डनेस की सारी हदों को पार कर चुकी थीं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म में कदम रखने का मन बनाया। लेकिन अफसोस यहां भी उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। अब जाकर उन्होंने राजनीति में पदार्पण करने का मन बनाया तो ऐसे में वे क्या कुछ कमाल दिखा पातीं हैं। यह देखने वाली बात होगी। वहीं, हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सियासी स्थितियों की बात करें, तो वहां कुछ खास दुरूस्त स्थिति नहीं है। हालात लगातार दुरूह होते जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कंगना शर्मा को लेकर आगे चलकर क्या कुछ कदम उठाएं जाएंगे। यह देखने वाली बात होगी। चलिए, अब हम आपको उन सभी प्रतिक्रियाओं के बारे में बताते हैं, जो कि कंगना के आप में  शामिल होने के बाद सामने आ रहे हैं।

उधर, अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सियासी स्थिति की बात करें, तो वहां पार्टी की कोई स्थिति कुछ खास सही नहीं है। बीते दिनों हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव  पार्टी ने हाथ आजमाया था। लेकिन अफसोस कोई कामयाब नहीं मिल पाई है। अब ऐक्ट्रेस जब खुद ही हरियाणा से ताल्लुक रखतीं हैं, तो जाहिर है कि आगामी दिनों में इसका पार्टी की सियासी स्थिति पर काफी असर पड़ने वाला है।