newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhagwant Mann: RTI से खुली भगवंत मान की पोल!, पंजाब के खजाने से गुजरात और हिमाचल में किया चुनाव प्रचार

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री पर आरोप है कि वो पंजाब सरकार के पैसे को दुसरे राज्यों के चुनावी यात्रा में खर्च कर रहे हैं। आरटीआई(RTI) रिपोर्ट की मानें तो गुजरात राज्य की में चुनाव प्रचार के लिए प्राइवेट हवाई जहाज से सिर्फ जाने का खर्च 44 लाख 85 हजार 967 रुपए आया है।

नई दिल्ली। संसद में अपने चुटकुलों के लिए मशहूर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब एक नए आरोप में फसते हुए नजर आ रहे हैं। मामला गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब का पैसा खर्च करने को लेकर है। जिसमें आरटीआई एक्टिविस्ट हरमिलाप ग्रोवर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भगवंत मान सांसद रहते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर इसी मुद्दे को लेकर आरोप लगाते रहते थे। चरणजीत की चुनावी यात्रा में होने वाले खर्च को लेकर भगवंत मान अक्सर चुटकुले सुनाया करते थे। लेकिन अब इसी मुद्दे पर उनके गले में तलवार लटकती हुई नजर आ रही है।

चुनावी यात्रा में जमकर किया पैसा खर्च

AAP

पंजाब के मुख्यमंत्री पर आरोप है कि वो पंजाब सरकार के पैसे को दूसरे राज्यों के चुनावी यात्रा में खर्च कर रहे हैं। आरटीआई (RTI) रिपोर्ट की मानें तो गुजरात राज्य की में चुनाव प्रचार के लिए प्राइवेट हवाई जहाज से सिर्फ जाने का खर्च 44 लाख 85 हजार 967 रुपए आया है। बठिंडा से आरटीआई एक्टिविस्ट ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी ओर से पंजाब सरकार से आरटीआई के जरीए पूछा गया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। पंजाब का लाखों रुपए खर्च कर पंजाब के खजाने पर नया बोझ डाला गया। पंजाब के सिर पहले ही करोड़ो का कर्ज चढ़ा हुआ है।

ARVIND KEJRIWAL AND BHAGAVANT MAAN

इसके साथ ही आरटीआई एक्टिविस्ट ने भगवंत मान के पुरानी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि जब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हेलीकॉप्टरों में जाया करते थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान उन पर चुटकुले सुनाया करते थे तो फिर अब क्या हुआ?

बता दें कि इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टिया तैयारी में लगी हुई हैं। आम आदमी पार्टी भी पिछले कई दिनों से इन दोनों राज्यों में अपने स्टार प्रचारकों को भेज रही है।