newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Azadi Ka Amrit Mahotsav: साबरमती आश्रम में PM मोदी ने किया बापू को नमन, विजिटर बुक में लिखा ये खास मैसेज

Azadi Ka Amrit Mahotsav:पीएम मोदी ने लिखा, साबरमती आश्रम में आकर, पूज्य बापू की प्ररेणा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प और मजबूत होता है। यहां के पवित्र वातावरण, यहां कि स्मृतियों से जब हम एकाकार होते हैं तो स्वाभाविक ही तप और त्याग की भावना बढ़ जाती है। साबरमती आश्रम से गांधी जी ने आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी संदेश दिया था।

नई दिल्ली। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आजादी के 75वें साल के जश्न की शुरुआत करने जा रहे हैं। जश्न के इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’। बता दें कि केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिह पटेल ने प्रेस वार्ता कर ‘अमृत महोत्सव’ के बारे में जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया देश की 75वीं वर्षगांठ ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाई जाएगी। दरअसल 15 अगस्त, 2022 को आजादी के 75 यें वर्ष पूरे होंगे, तब तक 75 सप्ताह पूरे देश में हर हफ्ते एक आयोजन किया जाएगा।

PM Modi

पीएम मोदी आज सुबह अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में एक संदेश भी लिखा। पीएम मोदी ने लिखा, साबरमती आश्रम में आकर, पूज्य बापू की प्ररेणा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प और मजबूत होता है। यहां के पवित्र वातावरण, यहां कि स्मृतियों से जब हम एकाकार होते हैं तो स्वाभाविक ही तप और त्याग की भावना बढ़ जाती है। साबरमती आश्रम से गांधी जी ने आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी संदेश दिया था।

उन्होंने आगे लिखा, आजादी के अमृत महोत्सव के प्रारंभ के लिए प्रेरणा के लिए, इस पुण्य स्थली पर पुन: आकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। आजादी का अमृत महोत्सव, भारत के स्वतंत्रता संग्राम को कृतज्ञ देशवासियों द्वारा दी जा रही कार्याजंलि है। इस महोत्सव के दौरान देश अपनी स्वतंत्रता के आंदोलन के हर पड़ाव हर अहम क्षण को तो याद करेगा ही, भविष्य निर्माण के लिए नई उर्जा के साथ आगे भी बढ़ेगा। मुझे विश्वास है कि पूज्य बापू के आशीर्वाद से, हम भारतवासी, अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, अमृत महोत्सव के उद्देश्यों को अवश्य सिद्ध करेंगे।