newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shafiqur Rahman Barq on Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 पर शफीकुर्रहमान बर्क बोले, देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में हिंदू-मुसलमानों..

Shafiqur Rahman Barq on Chandrayaan 3: शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, ”इस देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हिंदू-मुसलमानों सारे लोगों का हाथ है। हिंदुस्तान के जो भी रहने वाले है वो सब चाहते है कि हमारा देश आगे बढ़े। इस देश में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहे, वो हिंदुस्तान के जाने-माने साइंटिस्ट थे कि देख-रेख में हिंदुस्तान ने साइंस की क्षेत्र में आगे बढ़ने लगे।”

नई दिल्ली। हर गुजरते पल के साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की धड़कने तेज है। अब से करीब 31 घंटे बाद चांद पर हिंदुस्तान का चंद्रयान-3 कामयाबी की इबारत लिखने को तैयार है। भारत वो कारनामा अंजाम देने को तैयार है जो आज इतिहास में कोई नहीं कर सका। दरअसल चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अब महज कुछ ही घंटे रहे गए है। चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग अपने आखिरी दौर पर पहुंच गई है। इस वक्त में देश के अलग-अलग हिस्सों में दुआओं का दौर शुरू हुआ। मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश के हर कोने में लोग पूजा-पाठ कर रहे है। पूरी उम्मीद है कि कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम चांद पर सही सलामत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच देगा। देश के तमाम नेताओं से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारे चंद्रयान-3 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

chandrayaan 2

शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, ”इस देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हिंदू-मुसलमानों सारे लोगों का हाथ है। हिंदुस्तान के जो भी रहने वाले है वो सब चाहते है कि हमारा देश आगे बढ़े। इस देश में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहे, वो हिंदुस्तान के जाने-माने साइंटिस्ट थे कि देख-रेख में हिंदुस्तान ने साइंस की क्षेत्र में आगे बढ़ने लगे। ये सारा अब्दुल कलाम की सोच है। इन सारी चीजों में चाहे वो साइंस हो या इकॉनोमी हो। अगर तरक्की होती है तो सारे मुल्क का इससे भला होगा और देश का सिर भी ऊंचा होगा।”

चंद्रयान-3 को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान-

मिशन चंद्रयान-3 को लेकर यूपी ब्रजेश पाठक ने कहा, ”मैं भगवान से दुआ करता हूं हमारा चंद्रयान सफलता पूर्वक लैंड करे। देश के वैज्ञानिक को एक सफलता का आयाम छूने का अवसर प्रदान करे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। अंतरिक्ष विज्ञान में हमने विकसित राष्ट्रों से भी बेहतर काम करके दुनिया को दिखाया है। देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।”

बता दें कि बुधवार 23 अगस्त का दिन हर हिंदुस्तानियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होने जा रहा है। भारत की मिशन चंद्रयान पर विश्व भर में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चंद्रयान की कामयाबी को लेकर हर तरफ पूजा-पाठ और हवन किया जा रहा है।