newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka: ‘पार्टी नेताओं ने 2-2 करोड़ लेकर टिकट दिए, उडुपी में एक भी सीट नहीं जीतेंगे’, कर्नाटक कांग्रेस के नेता का आरोप

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 10 मई को होने वाले हैं। कांग्रेस के नेता इस बार कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। बीजेपी से कांग्रेस और कांग्रेस से बीजेपी में जाने वाले विधायकों और नेताओं की भी लंबी कतार है। इन सबके बीच अब कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लग रहा है।

उडुपी। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 10 मई को होने वाले हैं। कांग्रेस के नेता इस बार कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। बीजेपी से कांग्रेस और कांग्रेस से बीजेपी में जाने वाले विधायकों और नेताओं की भी लंबी कतार है। इन सबके बीच अब कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लग रहा है। कर्नाटक के उडुपी जिले के हेबरी ब्लॉक के अध्यक्ष मंजूनाथ पुजारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के हर एक सदस्य ने टिकट देने के लिए 2-2 करोड़ रुपए लिए हैं। उडुपी में मीडिया को संबोधित करते हुए मंजूनाथ पुजारी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता ने पैसे लेकर टिकट बांटे हैं। पुजारी के मुताबिक उन्होंने खुद कर्नाटक चुनाव के लिए टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला।

muniyal uday kumar shetty
मुनियाल उदय कुमार शेट्टी। जिनपर मंजूनाथ पुजारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

उडुपी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रहे पुजारी ने कहा कि वो कांग्रेस में बने रहेंगे, लेकिन हेबरी यूनिट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने करकला से मुनियाल उदय कुमार शेट्टी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई। मंजूनाथ पुजारी ने सवाल पूछा कि आखिर किस आधार पर शेट्टी को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है? पुजारी ने आरोप लगाया कि 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर शेट्टी ने अपने समर्थकों से बीजेपी को वोट देने के लिए कहा था। पुजारी ने ये आरोप भी लगाया कि शेट्टी ने कभी भी बीजेपी सरकार के ऊर्जा मंत्री वी. सुनील कुमार के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा।

Congress

मंजूनाथ पुजारी ने दावा किया कि शेट्टी तो बीजेपी के राज्य अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ घूमते भी दिखते हैं। इसके अलावा आरएसएस के नेताओं कल्लदका प्रभाकर भट्ट और वी. सुनील कुमार से भी उनके घनिष्ठ संबंध हैं। पुजारी ने ये दावा भी किया कि कांग्रेस शायद ही उडुपी जिले में एक भी सीट जीत सके।