newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे मुख्य वादी को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, आगरा की मस्जिद के इस शख्स पर लगा आरोप

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद में मथुरा के कोर्ट में तमाम अर्जियां दाखिल की गई हैं। मुख्य वाद में कोर्ट से जन्मभूमि की पूरी 13 एकड़ जमीन हिंदू पक्ष को देने की मांग की गई है। इस अर्जी के अलावा शाही मस्जिद में मुस्लिमों के घुसने पर रोक। मुख्य हॉल की सुरक्षा और मस्जिद का सर्वे कराने की मांग भी कोर्ट से की गई है।

मथुरा। यूपी के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद के मुख्य वादी को जान से मारने की धमकी मिली है। वादी महेंद्र प्रताप ने ये आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने धमकी दिए जाने की तहरीर वृंदावन कोतवाली में दी है। महेंद्र प्रताप के मुताबिक उन्हें आगरा के मंटोला इलाके में स्थित जामा मस्जिद की देखरेख करने वाली कमेटी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ने जान से मारने की धमकी दी है। महेंद्र का कहना है कि जाहिद ने ऑडियो जारी कर ये धमकी दी। इस मामले में आगरा के मंटोला थाने में भी केस दर्ज कराया गया है।

mathura mosque 1

महेंद्र प्रताप का कहना है कि वो श्रीकृष्ण जन्मभूमिक का केस लड़ रहे हैं। इसी वजह से उनको धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वृंदावन कोतवाली के इंस्पेक्टर ने आश्वासन देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में एक और अर्जी कोर्ट में दी। जिसके बाद ही जान लेकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई है। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद में मथुरा के कोर्ट में तमाम अर्जियां दाखिल की गई हैं। मुख्य वाद में कोर्ट से जन्मभूमि की पूरी 13 एकड़ जमीन हिंदू पक्ष को देने की मांग की गई है।

up police

इस अर्जी के अलावा शाही मस्जिद में मुस्लिमों के घुसने पर रोक। मुख्य हॉल की सुरक्षा और मस्जिद का सर्वे कराने की मांग भी कोर्ट से की गई है। वादी पक्ष का कहना है कि यहां पहले श्रीकृष्ण जी का भव्य मंदिर था। मुगल बादशाह औरंगजेब ने इसे गिरवाकर मस्जिद बनवाई और यहां की मूर्तियों को तोड़कर आगरा में अपनी बहन जहांनारा बेगम की बनवाई मस्जिद की सीढ़ियों पर दफनाया गया। आगरा के कोर्ट में जहांनारा मस्जिद की सीढ़ियों की खोदाई करने का केस भी दाखिल हुआ है।