newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sikkim Accident : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान मौके पर ही शहीद, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

Sikkim Accident : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख प्रकट करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है।

नई दिल्ली। सिक्किम से एक बेहद बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। राज्य में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान घटनास्थल पर मौके पर ही शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की तरफ जा रहा था। घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रकट किया दुख

सिक्किम में हुई इस सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

वहीं सिक्किम में हुए इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख प्रकट करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है-

वहीं इस हादसे पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके शोक प्रकट करते हुए लिखा- जेमा, सिक्किम में हुए दुखद सड़क हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें 16 बहादुर सैन्यकर्मियों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जताया शोक