newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonia Congratulates ISRO: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए सोनिया गांधी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई, चिट्ठी में लिखा- 60 के दशक से…

सोनिया गांधी ने चंद्र अभियान की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान अभियान की सफलता पर बधाई दी थी।

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के एक दिन बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। सोनिया गांधी ने इसरो के चीफ डॉ. एस. सोमनाथ को चिट्ठी लिखकर चंद्रयान अभियान सफल होने के लिए बधाई दी। सोनिया गांधी ने इसरो के चीफ सोमनाथ को भेजी चिट्ठी में लिखा है कि पिछली शाम को वो बहुत उत्साहित थीं। उन्होंने लिखा कि चंद्रयान अभियान का सफल होना सभी भारतवासियों और खासकर युवाओं के लिए गर्व की बात है। सोनिया गांधी ने चिट्ठी में आगे लिखा कि दशकों से इसरो ने अपनी क्षमता बखूबी बढ़ाई है।

sonia gandhi on isro

सोनिया गांधी ने लिखा है कि इसरो का नेतृत्व बहुत नामचीन लोगों ने किया है। जो भी वैज्ञानिक इसरो में काम करते हैं, वे सामूहिक दायित्व का पालन करते हैं। सोनिया ने लिखा कि इसरो ने 1960 के दशक के शुरुआती दिनों से ही खुद के दम पर काम करना शुरू किया और इससे तमाम शानदार सफलताएं संगठन ने हासिल की हैं। सोनिया गांधी ने चंद्र अभियान की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान अभियान की सफलता पर बधाई दी थी।

isro 1

खास बात ये है कि चंद्र अभियान की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के मामले में खरगे और कुछ नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू का नाम भी लिया था। इन नेताओं ने अपने बधाई संदेशों में कहा था कि जवाहरलाल नेहरू के जमाने में ही इसरो की नींव पड़ी थी। सोनिया गांधी ने हालांकि अपने संदेश में देश के पहले प्रधानमंत्री के नाम का जिक्र नहीं किया है। देश के अन्य सभी दलों के नेता बुधवार को ही इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे चुके हैं। विदेश से भी इसरो के वैज्ञानिकों के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं।