newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election 2022: सपा के लिए आई बुरी खबर, MLC घनश्याम लोधी और शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अखिलेश को दिया झटका

UP Election 2022: सपा एमएलसी के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी रामबहादुर एवं कुछ पूर्व विधायकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके अलावा शिकोहाबाद के पूर्व विधायक ओम प्रकाश, फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ‘छोटू’ ने भी भाजपा का दामन थामा।

Akhilesh Yadav

नई दिल्ली। जैसे-जैसे यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तारीख नजदीक आते जा रही हैं, वैसे-वैसे सूबे में सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी दलों के बीच जुबानी जंग और तेज होती जा रही है। इतना ही नहीं चुनाव में जीत का डंका बजाने के लिए सभी सियासी पार्टियां जनता को रिझाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी कर रही है। वहीं चुनाव से पहले दलबदल का खेल भी जारी है। सभी दलों के नेता दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के 2 एमएलसी ने अखिलेश यादव को झटका भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी के दो विधान परिषद सदस्यों घनश्याम लोधी और शैलेन्द्र प्रताप सिंह रविवार को भाजपा के साथ जुड़ गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

BJP

सपा एमएलसी के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी रामबहादुर एवं कुछ पूर्व विधायकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके अलावा शिकोहाबाद के पूर्व विधायक ओम प्रकाश, फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ‘छोटू’ ने भी भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, ”सपा ने गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों को ब्रांड अम्बेसडर बना रखा है। भाजपा की पहली सूची आने के बाद उनकी निराशा साफ दिखने लगी है।”

cm yogi akhilesh

बता दें कि यूपी में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी, जबकि 14 फरवरी को दूसरे का चरण का मतदान डाले जाएंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और सात मार्च को सातवें और आखिरी चरण का वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।