newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: हिमाचल के सीएम बन रहे सुक्खू ने कही ऐसी बात, गांधी परिवार और मल्लिकार्जुन खड़गे को यूजर्स ने घेरा

हिमाचल के सीएम बनने जा रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक बयान ने गांधी परिवार और कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सवालों के घेरे में ला दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर गांधी परिवार और खड़गे पर निशाना साध रहे हैं।

शिमला। हिमाचल के सीएम बनने जा रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक बयान ने गांधी परिवार और कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सवालों के घेरे में ला दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर गांधी परिवार और खड़गे पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, सुक्खू ने शनिवार को खुद को सीएम बनाए जाने के बाद मीडिया के सामने बयान दिया था। इसी बयान की वजह से सोशल मीडिया पर गांधी परिवार और खड़गे कैच हो गए। अब कांग्रेस का कोई नेता इस मामले में नहीं बोल रहा है। जो सवाल यूजर्स उठा रहे हैं, वो कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भी उठाए जा रहे थे।

sukhvinder singh sukkhu

गांधी परिवार और खड़गे को किस तरह यूजर्स ने घेरा है, ये हम आपको बताएंगे, लेकिन सुक्खू ने आखिर क्या बयान दिया है, ये पहले बताते हैं। सीएम पद के लिए नाम का एलान होने के बाद सुखविंदर ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हिमाचल की जनता को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव में कांग्रेस ने जो भी वादे किए थे, वो पूरे किए जाएंगे। राज्य का विकास भी होगा। सुक्खू के इसी बयान पर यूजर्स चुटकी लेने लगे। वजह ये थी कि सुक्खू ने गांधी परिवार से सबका नाम तो लिया, लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को वो भूल गए।

सुक्खू का बयान सामने आते ही यूजर्स ने इस मसले पर उनपर निशाना साध दिया। तमाम यूजर्स ने याद दिलाया कि खड़गे ही कांग्रेस अध्यक्ष हैं। कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले ही पता था कि पार्टी में किसकी चलने वाली है। कुछ यूजर्स ने इस मामले में मजेदार मीम्स भी शेयर किए। एक यूजर ने पूछा कि खड़गे जी को युगांडा का अध्यक्ष चुना गया है क्या? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा, ये आप नीचे देख सकते हैं।