newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Watch Viral Video: ‘दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए..’ तिलमिलाए कमलनाथ का कार्यकर्ताओं के सामने फूटा गुस्सा

Watch Viral Video: बताया जा रहा है कि भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में आए वीरेंद्र रघुवंशी को शिवपुरी सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा था। लेकिन आखिरी पल में उनको टिकट नहीं दिया गया। और उनकी जगह केपी सिंह को वहां टिकट दे दिया गया। इसके बाद रघुवंशी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम कमलनाथ से मिलने राजधानी भोपाल पहुंचे और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें घेर लिया।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावी राज्य की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव में जीत का डंका बजाने के लिए सभी सियासी दलों ने जोर आजमाइश भी तेज कर दी है। जनता के बीच जाकर लोकलुभावने वादे भी कर रही है। चुनावी राज्यों में दलबदल का खेल भी शुरू हो गया है। इसके अलावा पांच राज्यों के लिए सियासी दल अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। लेकिन उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद पार्टी के अंदर घमासान मचना शुरू हो गया है। टिकट बंटवारों को लेकर कांग्रेस के अंदर बगावती सुर उठने तेज हो गए है। इसी क्रम में हाल ही में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को अंतिम क्षण में टिकट नहीं मिलने पर बवाल मच गया। वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों ने मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की। साथ ही इस फैसले पर आक्रोश जताया।

Kamalnath

बताया जा रहा है कि भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में आए वीरेंद्र रघुवंशी को शिवपुरी सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा था। लेकिन आखिरी पल में उनको टिकट नहीं दिया गया। और उनकी जगह केपी सिंह को वहां टिकट दे दिया गया। इसके बाद रघुवंशी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम कमलनाथ से मिलने राजधानी भोपाल पहुंचे और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें घेर लिया। लेकिन इस दौरान कमलनाथ का गुस्सा कार्यकर्ताओं पर फूट पड़ा। वो कहते है कि उनसे ज्यादा तो हम उन्हें (वीरेंद्र रघुवंशी) चाहते है। इस दौरान कार्यकर्ता जोर-जोर से वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक में नारे लगाते है। वहीं कमलनाथ आक्रोशित हो जाते है और उनसे कहते है कि आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो भी साझा किया है। अमित मालवीय ने लिखा, ”कमलनाथ की टिकटार्थियों को सलाह: आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए…कांग्रेस में, राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ तक, नेताओं के झगड़ों के बीच, जनता पिस जाती है। इन्हें सत्ता से दूर रखना ही एक मात्र इलाज है।”

दिग्विजय सिंह का आया बयान-

उधर कमलनाथ के वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है। दिग्विजय सिंह ने इशारों ही इशारों में जवाब दिया है। कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, ”जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं। समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं। नर्मदे हर।’

मध्य प्रदेश में कब होगी वोटिंग-

बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। सूबे में भाजपा की सरकार है। हाल ही में कांग्रेस ने एमपी के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।