newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी से पहले ‘लालबाग के राजा’ की पहली झलक आई सामने, आप भी कर लें दर्शन

नई दिल्ली। आर्थिक राजधानी मुंबई में 2 साल के बाद इस बार गणेश उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ शिंदे सरकार ने धूमधाम से गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद तमाम गणपति पंडालों में तैयार जोरों पर है। 31 अगस्त यानि बुधवार को शुरुआत होने …

नई दिल्ली। आर्थिक राजधानी मुंबई में 2 साल के बाद इस बार गणेश उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ शिंदे सरकार ने धूमधाम से गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद तमाम गणपति पंडालों में तैयार जोरों पर है। 31 अगस्त यानि बुधवार को शुरुआत होने जा रही है। इसी बीच सोमवार को गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के सबसे मशहूर ‘लालबाग के राजा’ (Lalbaugcha Raja) (Lalbaugcha Raja) की पहली झलक सामने आई है। इसका वीडियो सामने आया है। बताते चलें कि बीते साल कोविड महामारी के चलते ऑनलाइन दर्शन हुए थे।

आपको बता दें कि ‘लालबाग के राजा’ (लालबागचा राजा) मुंबई का सुप्रसिद्ध गणेश पंडाल है। इस पंडाल में विगत वर्ष भगवान गणेश को भगवान विष्णु का रूप धारण किया था। इससे पहले विगत वर्ष कोरोना के कहर की वजह से लालबगाचा का राजा की सिर्फ ऑनलाइन दर्शन का इंतजाम किया गया था। इस वजह से सर्वाधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे।

वहीं, इस वर्ष आगामी 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। उधर, लालबागचा राजा की पहली झलक आयोजकों ने सोमवार 29 अगस्त को भक्तों के लिए दिखाई है। लालबागचा राजा साल 1934 से मध्य मुंबई में अपने पंडाल में गणपति की मूर्ति स्थापित कर रहा है। मुंबई में 11 दिवसीय उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। लालबागचा के पंडाल में हर साल मशहूर हस्तियों समेत लाखों श्रद्धालु आते हैं।