newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#BusAccident: महाराष्ट्र के बुलढाणा दर्दनाक सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां, बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर दो बसों (#BusAccident) की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। …

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां, बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर दो बसों (#BusAccident) की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं।

#BusAccident

सुबह 3 बजे के करीब घटी घटना

बताया जा रहा है कि मलकापुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये सड़क हादसा सुबह 3 बजे के करीब हुआ। हादसे का शिकार हुई बसों में से एक अमरनाथ यात्रा से यात्रियों को लेकर लौट रही थी। वहीं, दूसरी बस में लोग नागपुर से नासिक की तरफ जा रहे थे।

काफी जोरदार था सड़क हादसा

बुलढाणा जिले के मलकापुर में हुआ ये हादसा काफी जोरदार था। इस टक्कर में दो बसों के आगे का हिस्सा बुरा तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, एक की इलाज के दौरान जान गई है। हादसे में बस में सवार 30 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। वहीं, कुछ यात्री अभी गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती हैं।

BusAccident

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

इधर इस मामले को लेकर मलकापुर पुलिस थाने के थानेदार अशोक त्रिपाठी का कहना है कि हादसे में शामिल दोनों बसों में से एक बस अमरनाथ तीर्थ यात्रा कर हिंगोली जा रही थी। वहीं, दूसरी नागपुर से नासिक जा रही थी। तभी सुबह 3 बजे के करीब इनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। थानेदार अशोक त्रिपाठी का कहना है कि अब तक इस हादसे में 6 लोगों की जान चुकी है। 5 के करीब लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दर्जनभर लोगों के घायल हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।