newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: कुशीनगर में पटाखे के गोदाम में विस्फोट, 4 लोगों की मौत

Uttar Pradesh: उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर ज‍िले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पटाखा गोदाम में अचानक विस्फोट होने से चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।

नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर ज‍िले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पटाखा गोदाम में अचानक विस्फोट होने से चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। जब धमाका हुआ तो फैक्ट्री के कर्मचारी सुबह से ही पटाखे बना रहे थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना में आसपास के तीन घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि धमाका, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 में हुआ। घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रहा था। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है।

Kushinagar blast

धमाके के बाद पूरे कस्बे में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस मकान के अंदर घुसी तो चारों तरफ ईंट, बारूद व अन्य सामान बिखरे पड़े थे। इस हादसे में अनवरी पत्नी जावेद, नाजिया पुत्री जावेद, जावेद पुत्र अनवर तथा जावेद की मां फातिमा की मौत हो गई है।