newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Exit Poll: UP में फिर लहरायेगा BJP का पताका, विपक्ष होगा ढ़ेर, Axis My India ने 300 सीटों का लगाया अनुमान

UP Exit polls 2022: Axis My India एक्जिट पोल के हिसाब से यूपी में भाजपा लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत में सरकार बनती नजर आ रही हैं और भाजपा 300 का मैजिक नंबर को आराम से छू रही है, जबकि विपक्ष के चारों खाने चित होते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 288- 326 सीटें मिलने के आसार है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 71-101 सीटें मिली रही हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। सोमवार को आखिर दौर के लिए सूबे में वोटिंग हुई। वहीं इस चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी दलों के सियासी सूरमाओं ने भरपूर कोशिश भी। जनता को लुभाने की दिशा में तमाम दलों के दिग्गजों ने अपनी तरफ से हरममुकिन प्रयास किए हैं, लेकिन उनके यह प्रयास अब कितने सफल होगा, यह तो फिलहाल 10 मार्च के नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा। जब सभी चुनावी राज्यों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मगर नतीजों से पहले कई मीडिया चैनलों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में न्यूज चैनल आज तक एक्सिस माय इंडिया (Aaj tak-axis my india) का एग्जिट पोल सामने आया है। जिसमें यूपी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कमल खिलते नजर आ रहा है। यानी की भाजपा के खेमे के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी की सत्ता में भाजपा दोबारा सरकार बनाते दिख रही है,जबकि अखिलेश यादव की साइकिल पंचर होती दिखा रही है। वहीं कांग्रेस और बसपा की हालात काफी खराब होती दिख रही है।

उत्तर प्रदेश में फिर बजेगा BJP का डंका, अखिलेश का नहीं चला जादू

Axis My India एक्जिट पोल के हिसाब से यूपी में भाजपा लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत में सरकार बनती नजर आ रही हैं और भाजपा 300 का मैजिक नंबर को आराम से छू रही है, जबकि विपक्ष के चारों खाने चित होते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 288- 326 सीटें मिलने के आसार है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 71-101 सीटें मिली रही हैं। पोल के अनुसार, अखिलेश यादव का जादू जनता पर नहीं चला है। इसके अलावा मायावती की बहुजन समाज पार्टी के खाते में 3-9 मिलते दिख रही है। कांग्रेस की स्थिति और खराब होती नजर आ रही है। प्रियंका गांधी की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा फीका दिखा जिसके चलते कांग्रेस पार्टी का ग्राफ और भी गिरता नजर आ रहा है और पार्टी के खाते में महज 1-3 सीटें मिल सकती हैं।

वोट शेयर में भी भाजपा अव्वल

वहीं वोट शेयर की बात करें तो, Axis My India एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा 2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के चुनाव में ज्यादा वोट शेयर अपनी झोली में बटोरती नजर आ रही है। भाजपा 2022 के चुनाव में 46 फीसद वोट शेयर अपने पाले में करते दिख रही है, जबकि 2017 में पार्टी का वोट  41.4 फीसदी था। इसके अलावा समाजवादी पार्टी 36 फीसदी, बसपा को 12 फीसद और कांग्रेस को 3 फीसद वोट शेयर होते नजर आ रहा है, जबकि अन्य के खाते में 3 फीसद वोट शेयर मिलते दिख रहा है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक योगी का जादू बरकरार

वहीं, सूबे के अन्य भूभागों के सरीखे पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी भगवा का जलवा बरकरार नजर आ रहा है। कांग्रेस हो या सपा, या फिर हो बसपा, सभी के सभी  बीजेपी के आगे फीके ही नजर आ रहे हैं। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खाते में 34 सीटें जाती हुई नजर आ रही है, तो वहीं तमाम कोशिशों के बावजूद भी सपा के खाते में महज 9-6 सीटें ही जाती हुई नजर आ रही है। अगर आपको याद हो तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा ने अपनी सियासी जमीन को दुरूस्त करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन अगर आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो पार्टी को कुछ खास कामयाबी मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। उधर, पश्चिमी यूपी से बसपा के खाते में महज 1 सीट ही जाती हुई नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी दुर्गति का पताका फहरती हुई नजर आ रही है। बता दें कि कांग्रेस महज 1 सीट पर ही सिमटती हुई नजर आ रही है।

इसके अलावा अवध में बीजेपी की स्थिति अन्य दलों की तुलना में दुरूस्त नजर आती है। अवध में बीजेपी के खाते में 94 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। पूर्वांचल में भी बीजेपी का ही डंका बजता हुआ नजर आ रही है। पूर्वांचल से बीजेपी के खाते में 96 सीटें जाती नजर आ रही है। सपा के खाते में 36 सीटें नजर आती हैं। कांग्रेस के खाते में महज 2 सीटें ही जाती दिख रही है। बहरहाल, इन आंकड़ों से आप यह  अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं कि यूपी में बीजेपी अपने लिए सत्ता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर चुकी है, लेकिन यह तो मात्र एग्जिट पोल हैं। अब ऐसे में  ये एग्जिट पोल कितने सार्थक साबित हो पाते हैं। यह तो फिलहाल आगामी 10 मार्च यानी की नतीजों के ऐलान के दिन ही साबित हो पाएंगे।