newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उद्धव सरकार की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व नौसेना अधिकारी के समर्थन में सेना के रिटायर्ड अफसरों ने खोला मोर्चा

मुंबई (Mumbai) में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (Retired Navy Officer Madan Sharma) के साथ मारपीट मामले को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।

नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (Retired Navy Officer Madan Sharma) के साथ मारपीट मामले को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में अब भारतीय सशस्त्र सेना के पूर्व अधिकारियों ने भी ठाकरे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ ऐसा बुरा बर्ताव सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के एक कार्टून को व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किया था। जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई कर दी।

Madan Sharma

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमलोग भारत के प्राउड सिटिजंस हैं। इतिहास गवाह है कि जब-जब मुसीबत की घड़ी आई, हम लोगों ने बहादुरी के साथ उसका मुकाबला किया और अपने राष्ट्र की रक्षा की। हम लोगों के लिए इस तरह की घटना अविश्वसनीय रूप से चौंकाने वाली और कभी स्वीकार नहीं किए जाने वाली है। एक पूर्व नेवी अधिकारी मदन शर्मा, गुंडों के खिलाफ असहाय नजर आ रहे हैं। उन्हें शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा बुरी तरह पीटा गया। जिस वजह से पूर्व अधिकारी को गहरी चोटें आईं, आघात पहुंचा और उनके सम्मान को धक्का लगा।

 

बयान में आगे कहा गया कि, यही समय है जब पूरा देश अपनी राष्ट्रवादी भावनाओं को जगाए और भारतीय सशस्त्र सेना के पूर्व अधिकारियों की सेवा को याद करते हुए उनका सम्मान करे। हमने अपना जवानी कुर्बान कर दिया, ताकि हमारे लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। इसलिए इन पूर्व सैनिकों की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करना सभी भारतीयों की प्राथमिकता होनी चाहिए। हम लोगों ने त्याग और शौर्य का परिचय देते हुए अपने देश को गौरवान्वित किया है। इसलिए हम लोग इस तरह मार-पीट झेलने के हकदार नहीं हैं। जैसा मदन शर्मा के केस में हुआ है।

बजाए कि इस तरह के गुंडागर्दी के खिलाफ सख्ती दिखाई जाए, पूर्व नेवी अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट करने वाले सभी अपराधियों और स्थानीय शिवसेना प्रमुख को मिनट भर में बेल मिल गया, जिससे चोट के साथ-साथ सम्मान को भी ठेंस पहुंचा है। यह अविश्वसनीय है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने इस पूरे मामले को हल्के में लेते हुए अब तक न्याय दिलाने के लिए कुछ भी नहीं किया है। इसलिए भारतीय सशस्त्र बल के सभी पूर्व अधिकारी इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हैं।

CM Uddhav thackrey

इससे पहले शनिवार को पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मदन शर्मा ने मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने खुद पर हुए हमले की पूरी जानकारी देते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा।