newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सोमनाथ मंदिर पहुंचे गुजरात के CM विजय रुपाणी, कोरोना संकट से मुक्ति के लिए की पूजा-अर्चना

पूजा के अलावा मुख्यमंत्री ने गिर सोमनाथ जिले में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की।

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने परिवार के साथ सोमनाथ मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस विशेष पूजा में उन्होंने कोरोना के प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए कामना की। बता दें कि मंदिर में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Vijay Rupani somnath temple

इस दौरान मुख्यमंत्री रूपाणी अपनी पत्नी अंजलिबेन के साथ शुक्रवार को ही सोमनाथ मंदिर पहुंच गए थे और मंदिर में ही रात गुजारी थी। जिसके बाद अगली सुबह विजय रूपाणी ने परिवार के साथ सोमनाथ महादेव के दर्शन किए और परिवार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा सांसद राजेशभाई चूड़ासामा, नितिन भारद्वाज, धनसुख भंडारी और विजय सिंह चावड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Vijay Rupani in somnath temple pooja

पूजा के अलावा मुख्यमंत्री ने गिर सोमनाथ जिले में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मास्क के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्त करने के निर्देश दिये।

Vijay Rupani Amba ji

आपको बता दें कि गुजरात सीएम ने इसके पहले 24 जून को एकदम सुबह ही शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने मां अंबाजी से समूचे मानव जीवन को कोरोना से उबारने की प्रार्थना की थी। गौरतलब है कि सख्त लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका था जब सीएम रूपाणी अहमदाबाद-गांधीनगर की सीमा से बाहर निकले थे।