newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: दुल्हे के स्वागत में दुल्हन ने बारात के साथ किया डांस, बारातियों ने भी दिया साथ

Viral Video: दुल्हन का साथ देने के लिए वहीं सड़क पर बारातियों ने भी ठुमके लगाने शुरू कर दिए। वेडिंग वीडियो में दुल्हन बुलेट बंदी गाने पर डांस कर रही है। उसका यह मस्त अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो ट्विटरय पर शेयर किया गया है जिसे आईएएस ऑफिसर पी नाराहारी ने शेयर किया है।

नई दिल्ली। शादियों के कई वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिनके जरिए शादियों के ट्रेंड में लगातार हो रहे बदलाव भी सामने आ रहे हैं। दुल्हनें अब पहले की तरह शर्माती-सकुचाती हुई सी नहीं दिखती, वह भी अपनी शादी के हर पल को काफी एंजॉय करती हैं। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस के भी कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसी भी सामने आती हैं जो रिश्ते की की नई कहानी बयां करती दिखती हैं, तो कई फनी वीडियो भी सामने आते हैं।

दुल्हन ने बारात के साथ किया डांस

बाराती अपने डांस के लिए काफी मशहूर होते हैं। दुल्हन के घर या वेडिंग वेन्यू तक पहुंचते वक्त दूल्हे और उसके दोस्त-घरवाले बारात में मजेदार डांस करते हुए दिखते हैं। लेकिन इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जो कुछ अलग है, वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे का वेलकम करने के लिए दुल्हन खुद डांस करती हुई दिख रही है। बारातियों के साथ ही दुल्हन भी सड़क पर मस्त होकर डांस करने में बिजी है।

बारातियों ने भी किया डांस

दुल्हन का साथ देने के लिए वहीं सड़क पर बारातियों ने भी ठुमके लगाने शुरू कर दिए। वेडिंग वीडियो में दुल्हन बुलेट बंदी गाने पर डांस कर रही है। उसका यह मस्त अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो ट्विटरय पर शेयर किया गया है जिसे आईएएस ऑफिसर पी नाराहारी ने शेयर किया है।

दुल्हन का मस्त अंदाज

वीडियो को देखकर दुल्हन की खुशी का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह अपने दूल्हे को अपनी जिंदगी का खास हिस्सा बनाकर काफी उत्साहित है। तो वहीं दुल्हन के इस डांस की जमकर तारीफ भी हो रही है।