newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Love Jihad: आखिर क्या है ‘लव जिहाद’?, जिसको लेकर शुरू हो गया है राजनीतिक बवाल

Love Jihad: ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) का नाम तो लगभग सभी ने सुना ही होगा, पिछले कई वर्षों से इसकी चर्चाएं हो रही है। लेकिन क्या सच में ऐसा कोई जिहाद होता है? ये एक सवाल सभी के मन में लगातार उठता रहता है। इस्लाम में कई धड़े में बंटा हुआ है। इन्हीं में एक गिरोह बेहद कट्टरपंथी माना जाता है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में मंच से द टूक कहा कि योगी सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। और उनके पास लव जिहाद पर कार्रवाई का पूरा प्लान तैयार है। जो भी पहचान छिपाकर बहन-बेटियों की इज्जत से खेलते हैं वो नहीं सुधरे तो उनका राम नाम सत्य होगा। साथ ही योगी सरकार लव जिहाद के खिलाफ जल्द सख्त कानून लाने जा रही है। इसके बाद योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर जमकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं कुछ समुदाय विशेष की तरफ से बी सीएम योगी के इस बयान को अलग तरह से लिया जा रहा है और विरोध किया जा रहा है। लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि जिस लव जिहाद को लेकर यह बवाल शुरू हुआ है वह आखिर किस चिड़िया का नाम है।

yogi

‘लव जिहाद’ का नाम तो लगभग सभी ने सुना ही होगा, पिछले कई वर्षों से इसकी चर्चाएं हो रही है। लेकिन क्या सच में ऐसा कोई जिहाद होता है? ये एक सवाल सभी के मन में लगातार उठता रहता है। इस्लाम में कई धड़े में बंटा हुआ है। इन्हीं में एक गिरोह बेहद कट्टरपंथी माना जाता है। आतंकवाद उसी गिरोह का एक हिस्सा है, इनका मानना है कि अल्लाह को मानने वाला ही इस दुनिया में रहने का हकदार है, इसीलिए वह काफिरों (वह लोग जो मुसलमान नहीं हैं) की हत्या को पुण्य का काम समझते हैं, ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ एक खास समुदाय के लोगों को निशाना बनाते हैं। वह अपने तौर तरीके से जीवन जीने वाले लोगों को ही मुसलमान समझते हैं। जबकि अन्य मुस्लिम गुट शिया, अहमदी औऱ कुछ सुन्नी गुट के लोगों को भी अपना निशाना बनाते हैं, उनके अनुसार मुस्लिम धर्म के ये गुट भी काफिर ही हैं इसीलिए तमाम मुस्लिम देशों में इन समुदायों की मस्जिदों को भी निशाना बनाया जाता है, इनके लोगों को मारा जाता है, इसे ही वह जिहाद का नाम देते हैं। जबकि जिहाद का सही मतलब अगर समझा जाए तो वह डिफेंस के रूप में पहचाना जाता है, जिहाद उस वक्त होता है जब आपके धर्म, आपके देश या जनमानस के खिलाफ हमला हो तो उसका बचाव यानी संघर्ष करना होता है। यह पूरी तरह से रक्षा के लिए है।

लेकिन अब एक खास किस्म के जिहाद से समाज दो चार हो रहा है वह है लव जिहाद। यानि नाम बदलकर किसी से शादी करने के लिए उसका धर्म परिवर्तन कराना। इसको कई मायनों में धर्मांतरण से भी जोड़ा जा सकता है। कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों ने अपने गुट के बच्चों एवं अन्य गुट के बच्चों को लव जिहाद नामक जिहाद पैदा कर दिया और इसके फायदे गिनाने शुरू कर दिए। उनके द्वारा दी गई शिक्षा में यह बताया गया कि अगर आप किसी एक का भी धर्म परिवर्तन कराने में सफल होते हैं तो इसका सवाब (पुण्य) बेहद अधिक होता है और आप सीधे जन्नत के हकदार हो जाते हैं।