newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West bengal: 5 राज्यों के चुनाव में पार्टियों का क्या होगा हाल, Times Now और सी वोटर के सर्वे में किसका होगा पश्चिम बंगाल, जानिए…

West bengal: Times Now और सी वोटर के सर्वे की मानें तो पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता पर काबिज हो सकती है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को यहां भाजपा सत्ता से बेदखल कर सकती है।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इन राज्यों में चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। इस सब के बीच तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए सीवोटर और टाइम्स नाऊ की तरफ से सर्वे किया गया है। इस सर्वे के नतीजे से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि किन राज्यों में सत्ता परिवर्तन होगा और किन राज्यों में सरकार की पुनः वापसी संभव है। सीवोटर और टाइम्स नाऊ की सर्वे की मानें तो पुडुचेरी में जहां कांग्रेस पार्टी को झटका लग सकता है वहीं तमिलनाडु में एआईएडीएमके की सत्ता में वापसी असंभव लग रही है। केरल में सर्वे की मानें तो लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को 140 में से 82 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) यहां 56 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक सीट पर कब्जा कर सकती है।

PM Modi in Bengal

इसी के साथ असम में 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए सरकार बनाने के लिए आंकड़ा 64 का है। यहां भाजपा की सरकार है और पार्टी के गठबंधन को यहां Times Now और सी वोटर के सर्वे में 67 सीटें मिलने का अनुामन लगाया गया है। मतलब यहां पार्टी सत्ता में वापसी कर सकती है। यहां 2016 के मुकाबले भाजपा नित गठबंधन को 7 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है।


जबकि 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में Times Now और सी वोटर के सर्वे की मानें तो यूपीए के हिस्से में 12 और एनडीए के हिस्से में 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यहां यूपीए को 2016 के मुकाबले 5 सीटों का नुकसान और एनडीए को 6 सीटें का फायदा होते हुए दिखाया गया है।

केरल में भाजपा के हाथ कुछ भी लगता Times Now और सी वोटर के सर्वे में नजर नहीं आ रहा है। जबकि तमिलनाडु में भाजपा के साथ एआईएडीएमके गठबंधन की सत्ता में वापसी की संभावना Times Now और सी वोटर के सर्वे के अनुसार कम ही नजर आ रही है। यहां डीएमके और कांग्रेस, लेफ्ट गठबंधन के सत्ता में आने के संकेत Times Now और सी वोटर के सर्वे से मिले हैं।

Times Now और सी वोटर के सर्वे की मानें तो पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता पर काबिज हो सकती है। लेकिन उसके आसार अभी के सर्वे में नजर नहीं आ रहे हैं। अभी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। यहा टीएमसी को 154 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि भाजपा के खाते में 107 सीटें जा सकती हैं। 2016 में टीएमसी को विधानसभा चुनाव में 211 सीटें मिली थीं, वहीं बीजेपी को सिर्फ 3 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

इसका मतलब की पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। लेकिन लगातार बदलते समीकरण और टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे नेताओं ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसकी वजह से पार्टी को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में पल-पल बदलते राज्य के राजनीतिक और चुनावी समीकरण में भाजपा के लिए भी उम्मीद बड़ी है। अगर टीएमसी से इसी तरह नेताओं की रवानगी जारी रही तो भाजपा को पश्चिम बंगाल में बहुमत के आंकड़े से पार जाने से रोकना उसके लिए मुश्किल होगा। ऊपर से पीएम मोदी की फायर ब्रांड सभाएं बंगाल की जनता पर कितना असर डालती हैं। क्या उनकी सभाओं में उमड़ी भीड़ वोटों में परिवर्तित होती है यह भी देखना होगा। इसके लिए 2 मई तक का इंतजार करना होगा। लेकिन सर्वे ने इतना जरूर बता दिया है कि टीएमसी और भाजपा के बीच पश्चिम बंगाल में मुकाबला कांटे का है।