newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G-20 Summit 2023: जी-20 में आने वाले राष्ट्राध्यक्ष को एयरपोर्ट पर कौन मंत्री करेगा रिसीव?, देखिए पूरी लिस्ट

G-20 Summit 2023: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और जापान के पीएम किशिदा को अश्विनी चौबे, दक्षिण कोरिया के प्रेसिंडेट यूं सुक येओल और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एथनी अल्बनीज को केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे।

नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में जी 20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में दुनिया के शीर्ष देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आ रहे है। शुक्रवार से विदेशी मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। इस  सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कल शाम को भारत आएंगे। इसके अलावा कई विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच पीएम मोदी ने अपने सभी केंद्रीय राज्य मंत्रियों को अलग-अलग देशों से आने वाले राष्ट्र प्रमुख को रिसीव करने की जिम्मेदारी तय कर दी है। सबसे बड़ी और अहम जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के हाथों सौंपी गई है। दरअसल वीके सिंह खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके अलावा वो चीनी पीएम ली कियांग को भी रिसीव करने जाएंगे।

वहीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे रिसीव करने जाएंगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और जापान के पीएम किशिदा को अश्विनी चौबे, दक्षिण कोरिया के प्रेसिडेंट यूं सुक येओल और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एथनी अल्बनीज को केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे।

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को रिसीव करने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एयरपोर्ट जाएंगी। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय और स्पेन के प्रेसिडेंट को शांतनु ठाकुर एयरपोर्ट रिसीव करने जाएंगे। बता दें कि राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट 9 और 10 सितंबर को आयोजित होना है। जिसके लिए अब कम वक्त शेष रह गया है। इस सम्मेलन का आयोजन प्रगाति मैदान के भारत मंडपम में होगा।  ज्ञात हो कि राष्ट्रपति भवन में 9 सितंबर को होने वाले जी-20 के डिनर के निमंत्रण पत्र  को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस समेत कई दलों ने निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ के स्थान ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’  लिखा गया था।