newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

France Riots: कौन था नाहेल? जिसकी हत्या के बाद से नहीं थम रही फ्रांस में हिंसा, लोगों में है भारी आक्रोश

France Riots: नाहेल की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान नाहेल मेरा इकलौता बेटा था। वो मेरे बुढ़ापे का सहारा था। वही कमाने वाला था। सभी उसे बहुत प्यार करते थे। वो बहुत अच्छा लड़का था। वो मुझसे बहुत प्यार करता था। वो मुझसे अक्सर कहता था कि मैं आपके हर ख्वाह पूरा करूंगा, लेकिन अफसोस एक पुलिसकर्मी ने मेरे बेटे को मार दिया।

फ्रांस। कौन था नाहेल? जिसकी हत्या के बाद फ्रांस में शुरू हुआ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताएंगे आपको सबकुछ, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि पिछले कुछ दिनों से फ्रांस हिंसा की चपेट में है। लोग कानून-व्यवस्था को अपने हाथों में लेकर उत्पात मचा रहे हैं। कोई सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहा है, तो कोई पुलिसकर्मियों से ही भिड़ जा रहा है। लोगों का आक्रोश इस कदर अपने चरम पर पहुंच चुका है कि वो अपने ही देश की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से दंगे में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आपके जेहन में यह सवाल आना लाजिमी है कि आखिर लोगों में इस आक्रोश के पीछे की असल वजह क्या है ? आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


दरअसल, फ्रांस में 17 वर्षीय किशोर नाहेल की हत्या के बाद हिंसा का सिलसिला शुरू हुआ है। नाहेल अपनी मर्सिडीज गाड़ी से कहीं जा रहा था। तभी उसे ट्रैफिक पुलिसकर्मियो ने दस्तावेजों के जांच के सिलसिले में रोकने की कोशिश की, लेकिन वो रूका नहीं। इस बीच पुलिस ने उसे कई मर्तबा रूकने का संकेत दिया ,लेकिन वो इन संकेतों को नजरअंदाज करता गया, जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने आवेश में आकर नाहेल पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नाहेल की मौत की खबर जैसे ही प्रकाश में आई, तो लोगों का रोष पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपने चरम पर गया। आक्रोशित लोगों की यही दलील है कि आखिर कानून की आड़ में लेकर किसी की जान लेने का हक कौन देता है। इसी सिलसिले में फ्रांस में शुरू हुआ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों के आक्रोश का शिकार होकर अब तक 100 से भी अधिक पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, नाहेल की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि मानो उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

नाहेल की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नाहेल मेरा इकलौता बेटा था। वो मेरे बुढ़ापे का सहारा था। वही कमाने वाला था। सभी उसे बहुत प्यार करते थे। वो बहुत अच्छा लड़का था। वो मुझसे बहुत प्यार करता था। वो मुझसे अक्सर कहता था कि मैं आपका हर ख्वाब पूरा करूंगा, लेकिन अफसोस एक पुलिसकर्मी ने मेरे बेटे को मार दिया। मुझे सभी पुलिसकर्मियों से कोई शिकायत नहीं है। मुझे उस पुलिसकर्मी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी है, जिसने मेरे बेटे को गोली मारी। मेरे कई दोस्त व शुभचिंतक पुलिस में हैं और वो सभी मेरे दोस्त हैं, लेकिन जिस तरह से कानून की आड़ लेकर मेरे बेटे को मौत के घाट उतारा गया है, उसने मेरी पूरी दुनिया ही उजाड़ दी है। नाहेल की मां ने कहा कि मेरा बेटा पढ़ने में अच्छा नहीं था। वो रग्बी का खिलाड़ था। उसने हाथ का इल्म सीखने के लिए इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए कॉलेज में दाखिला लिया था। पुलिस के मुताबिक, उसे साल 2021 में भी रोकने की कोशिश की थी , लेकिन उस वक्त ने भी पुलिस को इन्गोर कर दिया था और इस बार भी उसने कुछ ऐसा ही किया, लेकिन फ्रांस के बुद्धजीवियों का कहना है कि पुलिस को नाहेल को गोली नहीं मारनी चाहिए थी। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक इस मामले के संदर्भ में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फ्रांस की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक इस मामले में करीब 1000 से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष लोगों को चिन्हित करने की कवायद जारी है।